Select Date:

बाइडन ने रूस पर एक तीर से किया दोहरा शिकार, अमेरिका की बल्‍ले-बल्‍ले, दोस्‍त भारत भी हुआ मजबूर

Updated on 28-03-2024 01:56 PM
वॉशिंगटन: यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की घेरेबंदी करने में जुटे अमेरिका ने तेल व्‍यापार पर नए प्रतिबंधों का ऐलान करके व्‍लादिमीर पुतिन सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। अब तक रूस से रेकॉर्ड पैमाने पर तेल खरीदने वाले भारत पर भी प्रतिबंधों की मार पड़ी है और अब वह अमेरिका से जमकर तेल खरीदने में जुट गया है। अगले महीने 2,50,000 बैरल कच्‍चा तेल अमेरिका से भारत पहुंचने जा रहा है। यह पिछले एक साल में अमेरिका से सबसे ज्‍यादा तेल की खरीद है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल का आयातकर्ता और उपभोक्‍ता है। माना जा रहा है कि सख्‍त अमेरिकी प्रतिबंधों की मार को देखते हुए अब भारत अपने तेल आयात में विव‍िधता ला रहा है। इससे जहां रूस के तेल निर्यात पर असर पड़ सकता है, वहीं अमेरिका का बंपर मुनाफा हो सकता है।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत समुद्र के रास्‍ते भेजे जाने वाले तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। पिछले साल यूक्रेन युद्ध के बीच भारत रूसी तेल का बड़ा खरीदार था। वह भी तब जब पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण अन्‍य देशों ने रूस से किनारा कर लिया था। पिछले महीने अमेरिका ने रूस को सबक स‍िखाने के लिए अपने प्रतिबंधों को और ज्‍यादा सख्‍त कर दिया। अमेरिका ने रूस की शिपिंग फर्म सोवकोमफ्लोट और 14 अन्‍य क्रूड ऑयल टैंकरों पर भी प्रतिबंधों का दायरा बढ़ा दिया। भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी चलाने वाली कंपनी रिलायंस ने सोवकोमफ्लोट के तेल से किनारा कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2024
युद्ध उन्मादी कोई भी हो ,उसे शांति की बात न सुनाई देती है और न पचती है,ये बात साबित हुई है रूस और यूक्रेन के बीच दोबारा से भड़के युद्ध…
 06 August 2024
बांग्लादेश में तख्ता प्लाट न अप्रत्याशित है और न इसे टाला जा सकता था ,क्योंकि जिस तरह से प्रधानमंत्री शेख हसीना देश को चला रहीं थीं उसका हासिल यही होना…
 01 April 2024
ढाका: बांग्लादेश (Bangladesh)में इन दिनों विरोधी दल भारतीय सामानों के बहिष्कार की अपील कर रहे हैं. प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने विपक्षी पार्टियों के कथित 'इंडिया आउट' कैंपेन को…
 28 March 2024
वॉशिंगटन: यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की घेरेबंदी करने में जुटे अमेरिका ने तेल व्‍यापार पर नए प्रतिबंधों का ऐलान करके व्‍लादिमीर पुतिन सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। अब तक…
 28 March 2024
बीजिंग: चीन अपनी कर्ज पॉलिसी के जरिए कई देशों को आर्थिक तौर पर अपने शिकंजे में लेने की कोशिश करता दिख रहा है। श्रीलंका भी उन देशों में शामिल है, जिस…
 28 March 2024
वाशिंगटन: सूरज ग्रहण सदियों से लोगों के लिए विस्मय, आश्चर्य और भय की वजह रहा है। ये बात एक लंबे वक्त तक लोगों को डराती रही कि आखिरकार ऐसा कैसे…
 28 March 2024
वाशिंगटन: अमेरिकी के बाल्टीमोर में 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' ढहने के बाद लापता हुए लोगों में से दो के शव बरामद हुए हैं। बाल्टीमोर बंदरगाह के ठंडे पानी में बुधवार को…
 26 March 2024
अपने प्रचालन क्षेत्रों के आसपास कंपनी ने 60 सामुदायिक जलाशयों को दिया नव जीवन’शांति के लिए जल’ थीम के साथ जब इस साल विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है,…
 25 December 2023
फ्रांस में शुक्रवार रात UAE से निकारागुआ जा रहे एक प्लेन को मानव तस्करी के शक में रोक लिया गया। इसमें 303 भारतीय मौजूद थे, जो फिलहाल फ्रांस की हिरासत…
Advt.