Select Date:

राजनांदगांव की सड़कों पर झूलते केबल बने 'मौत का जाल', लगातार हो रहे हादसों के बाद भी नगर निगम मौन

Updated on 09-06-2026 02:06 PM
राजनांदगांव शहर की व्यस्ततम सड़कों, मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाली गलियों में निजी टेलीकॉम व इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा बेतरतीब और नियम विरुद्ध तरीके से लटकाए गए केबल तार अब आम राहगीरों के लिए 'मौत का जाल' साबित हो रहे हैं। सड़क के ऊपर जमीन से महज कुछ फीट की ऊंचाई पर झूलते ये केबल न केवल सुचारू यातायात व्यवस्था में बड़ी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, बल्कि आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण भी बन रहे हैं। शिकायतों के बाद भी नगर निगम प्रशासन और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं।

गुच्छे के गुच्छे तार नीचे आकर बन रहे दुर्घटना का कारण

शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक व रिहायशी मार्गों जैसे आजाद चौक, तेली पारा, सदर बाजार, ठेठवारा पारा, सिनेमा लाइन, गुड़ाखू लाइन, जयस्तंभ चौक और दुर्गा चौक में विभिन्न इंटरनेट और केबल नेटवर्क कंपनियों द्वारा बिछाए गए तारों के गुच्छे खंभों से नीचे लटक रहे हैं। कई स्थानों पर तो ये तार इतने नीचे आ गए हैं कि दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवार स्कूली बच्चों और पैदल चलने वाले बुजुर्गों के गले में फंस जाते हैं। भारी मालवाहक वाहनों की चपेट में आने से कई केबल टूटकर सड़कों पर बिखर चुके हैं, लेकिन इन्हें हटाने वाला कोई नहीं है। इसके अलावा, इन पुराने और ओवरलोडेड केबलों में शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटनाएं भी आम हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही सराफा लाइन में एक स्ट्रीट पोल पर अचानक भीषण आग लग गई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने बमुश्किल बुझाया।
कई लोग हो चुके हैं चोटिल
पेंड्री इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान आर.के. बंजारा मोटरसाइकिल से जाते समय अचानक हवा में लटक रहे एक काले केबल तार की चपेट में आ गए। तार सीधे उनके गले और छाती से टकराया, जिससे वे चलती गाड़ी से सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, उनका अस्पताल में इलाज जारी है। दूसरे मामले में आजाद चौक पर एक महिला स्कूटी चालक इस झूलते तार में उलझकर गिर पड़ी, जिससे वह आंशिक रूप से घायल हो गई। वहीं ब्राम्हण पारा गली में कोचिंग जा रहा एक मासूम छात्र साइकिल चलाते समय इस अदृश्य तार से टकराकर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया। नगर निगम के कार्यपालन अभियंता (ईई) दीपक खांडे का इस पर एक घिसा-पिटा बयान आया है कि केबलों को समय-समय पर व्यवस्थित किया जाता है और टेलीकॉम कंपनियों से जल्द ही जानकारी मांगी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर द्वारा…
 09 June 2026
भिलाई: कांग्रेस सेवा दल के दो पदाधिकारियों के बीच लंबे समय से चल रहा आपसी विवाद के बाद एक गुट ने दूसरे पर आपराधिक और सट्टा नेटवर्क को संरक्षण देने…
 09 June 2026
राजनांदगांव शहर की व्यस्ततम सड़कों, मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाली गलियों में निजी टेलीकॉम व इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा बेतरतीब और नियम विरुद्ध तरीके से लटकाए गए केबल तार…
 07 June 2026
रायपुर,पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी चौक…
 07 June 2026
रायपुर। पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी…
 05 June 2026
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक…
 05 June 2026
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान…
 31 May 2026
बिल्हा के गोढी ग्राम पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया, जब मंच पर ही भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेसी नेता राजेंद्र…
 31 May 2026
राजधानी के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से चाय के नाम पर लंबे समय से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि स्टेशन पर 10…
Advt.