Select Date:

बंगाल की खाड़ी में प्रवेश द्वार, सेना को हथियार विद्रोहियों की भी मदद

Updated on 25-12-2023 01:09 PM

अपनी ताकत के विस्तार करने में जुटा चीन अपने पड़ोसी देशों की आंतरिक अशांति का भी फायदा उठा रहा है। फरवरी 2021 में जब म्यांमार की सेना ने चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया, तो चीन ने इसे ‘बड़ा कैबिनेट फेरबदल’ कहा था।

इस तख्तापलट के बाद म्यांमार में गृहयुद्ध में हजारों लोग मारे गए और 20 लाख लोग विस्थापित हुए। इसके बावजूद चीन ने म्यांमार की सेना (जुंटा) को 2 हजार करोड़ रु. के हथियार बेचे हैं।

वहीं, विद्रोही गठबंधन थ्री ब्रदरहुड ने उत्तरी म्यांमार में चीन की सीमा से लगे जुंटा के 200 ठिकानों और 4 सीमा क्रॉसिंग पर कब्जा कर लिया। जानकारों का कहना है कि चीन विद्रोहियों की भी मदद कर रहा है। इससे पहले, चीन के आग्रह के बावजूद म्यांमार ने उत्तरी हिस्से में बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए कदम नहीं उठाए थे।

म्यांमार विद्रोहियों से भारत में अशांति का डर
भारत की चिंता यह है कि चीन म्यांमार के विद्रोहियों के जरिए पूर्वोत्तर भारत में अशांति फैला सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बीजिंग गुप्त रूप से विद्रोही समूहों और पूर्वोत्तर में सक्रिय विद्रोहियों का समर्थन कर रहा है। कई विद्रोही नेताओं की चीन ने मेजबानी की और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है।

म्यांमार को बंगाल की खाड़ी में प्रवेश द्वार बना रहा चीन
आंतरिक अशांति के बावजूद चीन ने म्यांमार में सड़कों, रेलवे, पाइप लाइनों और बंदरगाहों का एक नेटवर्क बनाने की योजना का तेजी से विस्तार किया है। जिसके जरिए चीन की हिंद महासागर तक सीधी पहुंच मिल रही है।

चीन बंगाल की खाड़ी में स्थित मलक्का जलडमरूमध्य के चोक-पॉइंट के विकल्प के रूप में देखता है, जिसके माध्यम से चीन से अधिकांश समुद्री व्यापार होता है।

चीन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 2.9 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने का वादा किया है। वहीं, भारत अपने उत्तर-पूर्व और म्यांमार के बीच सड़क और समुद्री संपर्क में 4 हजार करोड़ रुपए के निवेश करने की योजना बना रहा है।

इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए विद्रोहियों की मदद ले रहा है चीन
1948 में जब से म्यांमार को आजादी मिली है, उसकी सरकार 2,000 किमी लंबी उत्तरी जंगली सीमा क्षेत्र को सही तरह नियंत्रित करने में विफल रही है। इस कारण से म्यांमार सीमा से लगे चीनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का निवेश खतरे में था। विद्रोहियों के कब्जे के बाद चीन का काम आसान हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2024
युद्ध उन्मादी कोई भी हो ,उसे शांति की बात न सुनाई देती है और न पचती है,ये बात साबित हुई है रूस और यूक्रेन के बीच दोबारा से भड़के युद्ध…
 06 August 2024
बांग्लादेश में तख्ता प्लाट न अप्रत्याशित है और न इसे टाला जा सकता था ,क्योंकि जिस तरह से प्रधानमंत्री शेख हसीना देश को चला रहीं थीं उसका हासिल यही होना…
 01 April 2024
ढाका: बांग्लादेश (Bangladesh)में इन दिनों विरोधी दल भारतीय सामानों के बहिष्कार की अपील कर रहे हैं. प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने विपक्षी पार्टियों के कथित 'इंडिया आउट' कैंपेन को…
 28 March 2024
वॉशिंगटन: यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की घेरेबंदी करने में जुटे अमेरिका ने तेल व्‍यापार पर नए प्रतिबंधों का ऐलान करके व्‍लादिमीर पुतिन सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। अब तक…
 28 March 2024
बीजिंग: चीन अपनी कर्ज पॉलिसी के जरिए कई देशों को आर्थिक तौर पर अपने शिकंजे में लेने की कोशिश करता दिख रहा है। श्रीलंका भी उन देशों में शामिल है, जिस…
 28 March 2024
वाशिंगटन: सूरज ग्रहण सदियों से लोगों के लिए विस्मय, आश्चर्य और भय की वजह रहा है। ये बात एक लंबे वक्त तक लोगों को डराती रही कि आखिरकार ऐसा कैसे…
 28 March 2024
वाशिंगटन: अमेरिकी के बाल्टीमोर में 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' ढहने के बाद लापता हुए लोगों में से दो के शव बरामद हुए हैं। बाल्टीमोर बंदरगाह के ठंडे पानी में बुधवार को…
 26 March 2024
अपने प्रचालन क्षेत्रों के आसपास कंपनी ने 60 सामुदायिक जलाशयों को दिया नव जीवन’शांति के लिए जल’ थीम के साथ जब इस साल विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है,…
 25 December 2023
फ्रांस में शुक्रवार रात UAE से निकारागुआ जा रहे एक प्लेन को मानव तस्करी के शक में रोक लिया गया। इसमें 303 भारतीय मौजूद थे, जो फिलहाल फ्रांस की हिरासत…
Advt.