अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर, ऋषभ पंत ODI टीम से बाहर... टेस्ट की उपकप्तानी भी गई, बुमराह-जडेजा को आराम
Updated on
19-05-2026 05:56 PM
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी उनसे लेकर केएल राहुल को सौंप दी गई है. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जडेजा को आराम दिया गया है. वहीं मानव सुथार, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव, हर्ष दुबे को पहली बार मौका मिला है.
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार (19 मई) को कर दिया गया. चयनकर्ताओं के फैसले में सबसे बड़ा झटका विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ को लगा, जिन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है. इतना ही नहीं, टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी उनसे लेकर केएल राहुल को सौंप दी गई है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति, जिसकी अगुवाई अजीत अगरकर कर रहे हैं. उन्होंन इस बार कई बड़े फैसले लिए. टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी पहले की तरह शुभमन गिल के हाथों में रहेगी, जबकि राहुल अब उनके डिप्टी की भूमिका निभाएंगे.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 6 जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है. इसके बाद 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसके मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे.
सेलेक्शन मीटिंग के बाद अजीत अगरकर ने साफ किया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. उन्होंने कहा कि बुमराह इंग्लैंड दौरे से पहले पूरी तरह तैयार रहेंगे. वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी टेस्ट मुकाबले से आराम दिया गया है
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. वो अपने पहले इंटरनेशनल मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए.भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने…
टी-20 महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस मुक़ाबले को टूर्नामेंट…
करोड़ों भारतीय फैन्स को उम्मीद थी कि 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ टी20I मुकाबले के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लेंगे. लेकिन…