भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित ICAR के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी खोज की है। पोल्ट्री के लिए स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन विकसित की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस वैक्सीन तकनीक का शुक्रवार को लॉन्च किया है। साथ ही उन्होंने वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया है।
बर्ड फ्लू से करती है रक्षा
ट्रायल के दौरान इससे सुरक्षा मिली है। यह इनएक्टिवेटेड वैक्सीन क्लेड 2.3.2.1ए को लक्षित करती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीजेस के अनुसार यह एक ऐसा जेनेटिक समूह है जो भारत में पोल्ट्री के बीच होने वाले H5N1 के अधिकांश प्रकोपों के लिए जिम्मेदार है।
इसी से फैलती है बीमारी
पोल्ट्री में फैलने वाले स्ट्रेन को लक्षित करना महत्वपूर्ण है क्योंकि इन्फ्लूएंजा वायरल समय के साथ बदलते रहते हैं। NIHSAD ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षणों में यह वैक्सीन मुर्गियों को छह महीने तक सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम रही है। साथ ही, इसने उन मुर्गियों से अन्य मुर्गियों में संक्रमण फैलने से भी रोका है, जो वैक्सीन लगी मुर्गियों के संपर्क में थीं।
सुरक्षा प्रदान करने में खरी उतरी
संस्थान ने बताया कि स्पेसिफिक पैथोजन फ्री लेयर और ग्रोअर मुर्गियों पर किए गए परीक्षणों में यह वैक्सीन स्टेरिलिटी , सुरक्षा और प्रभावशीलता के मानकों पर खरी उतरी है। संस्थान के अनुसार पोल्ट्री उद्योग इस तकनीक को व्यावसायिक उत्पादन के लिए अपना सकता है। खासकर लेयर और ब्रीडर मुर्गियों के मामले में।
बड़ी संख्या में जाती है मुर्गियों की जान
खतरनाक H5N1 वायरस से बड़ी संख्या में मुर्गियों की जान जाती है, जिसकी वजह से कई बार एक ही साथ मुर्गियां मर जाती हैं। इसका असर चिकन और अंडों की आपूर्ति पर पड़ता है। भारत में 2006 में पहली बार इस वायरस का पता 2006 में चला था। इसका असर अभी तक 500 बार देखा जा चुका है।
3000 करोड़ रुपए तक के नुकसान हुए
इसकी वजह से भारत में 2200 से 3000 करोड़ रुपए तक के नुकसान हुए हैं। 2025 में भारत के पोल्ट्री उद्योग का मूल्य लगभग 2.636 रुपए था। भारत दुनिया का सबसे बड़ा अंडा उत्पादक देश बन गया था। साथ ही चौथा सबसे बड़ा ब्रॉयलर उत्पादक देश है। यह क्षेत्र 60 लाख से अधिक छोटे और मध्यम किसानों के लिए आजीविका का आधार है। साथ ही 30 लाख ग्रामीण परिवारों की आजीविका का आधार है।
दुनिया की यह पहली वैक्सीन
वैक्सीन लॉन्च के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि दुनिया पहली वैक्सीन भारत ने बनाई है। यह वैक्सीन हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत है। बर्ड फ्लू के इस वैरियंट की दुनिया की पहली वैक्सीन है। हमारे वैज्ञानिकों ने पहले कोविड की वैक्सीन बनाई थी। यह हमारे वैज्ञानिकों का सामर्थ्य है। यह आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम है।
देश को बदनाम करने का पाप करते
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग भी इस चीज को ध्यान से देखें जो विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं। वे लोग ध्यान से देखें कि यह आज का भारत है। नरेंद्र मोदी देश के 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर ले गए हैं।