पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी बताऊं...', उखड़ गए MP हरभजन सिंह
Updated on
22-05-2026 06:47 PM
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा है कि उन्हें गद्दार कहने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर एक कमेंट का जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि वे बताएं कि किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से. हरभजन सिंह ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि एक राजनीतिक दल ने मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा. उन्होंने कहा कि उन्हें इस देश की जनता तय करेगी कि उन्हें कैसे याद किया
क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए हरभजन सिंह ने कुछ ही दिन पहले आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी और वे बीजेपी में शामिल हो गए. हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा भेजा था.
हरभजन सिंह से इसी मसले पर एक्स पर देवेन्दर यादव नाम के एक शख्स ने पूछा-जिस लीडर को आप दिन रात भला बुरा बोलते हो. उसकी दी गई राज्यसभा सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया? पंजाब के 800 से ज्यादा किसान भाइयों की मौत की जिम्मेदार भाजपा में जाना आपकी कौन सी मजबूरी थी?
सांसद हरभजन सिंह ने एक्स पर इस शख्स को जवाब देते हुए लिखा, "समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा. और मैं आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी. अपनी जुबान क्यों गंदी करूं मैं. और मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने में बेची थी. अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से. और कैसे किसको मंत्री संतरी बनाया गया पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. वो अपने पहले इंटरनेशनल मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए.भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने…
टी-20 महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस मुक़ाबले को टूर्नामेंट…
करोड़ों भारतीय फैन्स को उम्मीद थी कि 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ टी20I मुकाबले के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लेंगे. लेकिन…