कांग्रेस सेवा दल विवाद में महादेव सट्टा ऐप कनेक्शन की एंट्री, आपसी मारपीट के बाद एसएसपी तक पहुंची शिकायत
Updated on
09-06-2026 02:07 PM
भिलाई: कांग्रेस सेवा दल के दो पदाधिकारियों के बीच लंबे समय से चल रहा आपसी विवाद के बाद एक गुट ने दूसरे पर आपराधिक और सट्टा नेटवर्क को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। सेवा दल के प्रदेश सचिव राजेश गुप्ता और जिला महासचिव अनिल सिंह के बीच शुरू हुआ यह व्यक्तिगत मतभेद अब पुलिस जांच, हिंसक मारपीट, ऑनलाइन सट्टा ऐप और संगठनात्मक अनुशासनहीनता के मुद्दे में तब्दील हो चुका है। इस पूरे मामले में कुख्यात महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट का नाम आधिकारिक तौर पर सामने आने के बाद दुर्ग पुलिस प्रशासन ने भी अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है।
चाय दुकान छोड़कर काफी हाउस में बैठने से बढ़ा मनमुटाव
राजनैतिक सूत्रों के अनुसार, इन दोनों नेताओं के बीच पूर्व में संबंध काफी मधुर थे और वे अक्सर जीई रोड स्थित चाय की दुकानों पर साथ बैठते थे। विवाद की शुरुआत तब हुई जब अनिल सिंह ने राजेश गुप्ता के साथ बैठना कम कर सुपेला स्थित कॉफी हाउस में दूसरे लोगों से मिलना शुरू कर दिया। इस बात को राजेश गुप्ता ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया। विवाद इतना बढ़ा कि पहले सुपेला कॉफी हाउस में और बाद में` मौर्या-चंद्रा टाकीज के पास स्थित रोटी-सोटी रेस्टोरेंट में दोनों पक्षों के बीच सार्वजनिक रूप से तीखी बहस, गाली-गलौज और गंभीर मारपीट की घटना हुई। सुपेला पुलिस ने इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिया है।
एससपी को सौंपा शिकायती पत्र
इस सड़क की लड़ाई ने तब नया और खतरनाक मोड़ ले लिया जब पीड़ित जिला महासचिव अनिल सिंह ने दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा। इस शिकायती पत्र में अनिल सिंह ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि प्रदेश सचिव राजेश गुप्ता के पुत्र निशांत कुमार गुप्ता नागपुर (महाराष्ट्र) से संचालित होने वाले महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप की अवैध गतिविधियों में सक्रिय रूप से संलिप्त
कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शुरुआती तकनीकी और वित्तीय कड़ियों की जांच की, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय लिंक मिले हैं। इस सार्वजनिक विवाद से कांग्रेस संगठन की छवि पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस हाईकमान ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और दोनों ही जिम्मेदार पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर द्वारा…
राजनांदगांव शहर की व्यस्ततम सड़कों, मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाली गलियों में निजी टेलीकॉम व इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा बेतरतीब और नियम विरुद्ध तरीके से लटकाए गए केबल तार…
रायपुर,पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी चौक…
रायपुर। पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी…
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक…
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान…
बिल्हा के गोढी ग्राम पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया, जब मंच पर ही भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेसी नेता राजेंद्र…