इस ऑलराउंडर ने भारतीय क्रिकेट से लिया संन्यास... भावुक पोस्ट में छलका दर्द
Updated on
22-05-2026 08:31 PM
टीम इंडिया के लिए 12 ओडीआई और 9 टी20I मुकाबले खेलने वाले विजय शंकर ने इंडियन क्रिकेट को बाय-बाय कर दिया है. 35 साल के विजय शंकर वनडे वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का पार्ट रहे
स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक लंबे और भावुक संदेश के जरिए उन्होंने अपने क्रिकेट सफर को याद किया. विजय शंकर ने अपने पोस्ट में लिखा कि क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी रहा है. 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू करने वाले विजय ने 25 साल लंबे सफर के बाद अब नए अवसरों की ओर बढ़ने का फैसला किया है.
35 साल के विजय शंकर ने लिखा, 'देश के लिए खेलना मेरे जीवन के सबसे गर्व और खुशी भरे पलों में से एक रहेगा. मैंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) से संन्यास लेने का फैसला किया है, ताकि नए अवसरों की तलाश कर सकूं और आगे भी क्रिकेट से जुड़ा रहूं.' 2019 में भारत की वनडे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे विजय शंकर ने अपने करियर के खास पलों को भी याद किया. उन्होंने नागपुर में भारत के 500वें वनडे मैच में गेंदबाजी करने और वर्ल्ड कप में पहली ही गेंद पर विकेट लेने को अपने जीवन की सबसे यादगार उपलब्धियों में शामिल बताया
अपने भावुक संदेश में विजय शंकर ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड), भारतीय टीम, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TCA), त्रिपुरा टीम के साथ-साथ आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) फ्रेंचाइजीज गुजरात टाइटन्स (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का धन्यवाद किया. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि क्रिकेट करियर के दौरान उन्हें आलोचना, ट्रोलिंग और काफी नफरत का सामना करना पड़ा. हालांकि उन्होंने हर मुश्किल का सामना सकारात्मक सोच के साथ किया
विजय शंकर का दर्द छलक पड़ा
विजय शंकर ने लिखा, 'मैंने बहुत ज्यादा नफरत और निगेटिविटी देखी है, लेकिन मैंने उसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ने का रास्ता चुना. अगर मैं ऐसा कर सकता हूं तो कोई भी कर सकता है. क्रिकेट ने मुझे जिंदगी जीना सिखाया है. क्रिकेट ही मेरी जिंदगी है.' उन्होंने अपने कोच, सपोर्ट स्टाफ, फिजियो, ट्रेनर, मीडिया, दोस्तों और परिवार का भी खास धन्यवाद किया.
विजय शंकर ने कहा कि उनके करीबी लोग हर मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे. अपने संदेश के आखिर में विजय शंकर ने लिखा, 'मैं हमेशा क्रिकेट का आभारी रहूंगा. क्रिकेट ने मुझे पहचान दी, जिंदगी दी और सबकुछ सिखाया.'
35 साल के विजय शंकर ने भारतीय टीम के 12 ओडीआई और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वनडे इंटरनेशनल में विजय ने 223 रन बनाए और 4 विकेट झटके. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम पर 43 रन और पांच विकेट दर्ज हैं. विजय ने आईपीएल में कुल 78 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1233 रन बनाए और 9 विकेट चटकाए.
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. वो अपने पहले इंटरनेशनल मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए.भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने…
टी-20 महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस मुक़ाबले को टूर्नामेंट…
करोड़ों भारतीय फैन्स को उम्मीद थी कि 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ टी20I मुकाबले के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लेंगे. लेकिन…