Select Date:

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तारीखों पर आई अपडेट, इस विंडो में हो सकते हैं मैच, T20I मुकाबलों पर माथापच्ची

Updated on 18-05-2026 08:09 PM
भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल में अपनी चौथी सीरीज श्रीलंका के साथ खेलना है. इसके शेड्यूल का इंतजार हो रहा है. इस बीच सामने आया है कि अगस्त के दूसरे हिस्से में भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज हो सकती है. अभी तारीखें तय नहीं हुई हैं लेकिन 15 से 27 अगस्त की विंडो को इसके लिए चुना गया है. जल्द ही शेड्यूल का ऐलान भी हो सकता है
क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट भारत के साथ टेस्ट सीरीज को लंका प्रीमियर लीग (LPL) के बाद आयोजित कर सकता है. LPL 2026 का समापन 9 अगस्त को होना है. इसके एक सप्ताह बाद पहला टेस्ट हो सकता है. टेस्ट सीरीज की संभावित विंडो के बारे में सभी को बता दिया गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड को भी इसकी जानकारी दी गई है.

भारत-श्रीलंका के टी20 मैचों पर फैसला नहीं
भारत के श्रीलंका दौरे पर तीन टी20 मुकाबले कराने की योजना भी बनाई जा रही है. लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है. श्रीलंका बोर्ड ने भी इस बारे में पुष्टि नहीं की है. भारतीय टीम का सितंबर में बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित है. इसके तहत तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच होने हैं. लेकिन बीसीसीआई ने इस पर अभी मुहर नहीं लगाई है. पिछले साल यह सीरीज होनी थी लेकिन इसे 2026 के लिए टाल दिया गया था.

टीम इंडिया का सितंबर 2026 में बिजी शेड्यूल
भारतीय टीम का अब अगस्त से लेकर सितंबर तक का शेड्यूल काफी व्यस्त नज़र आ रहा है. श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज के साथ ही तीन टी20 की बात चल रही है. फिर बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित है. भारत को घर पर वेस्ट इंडीज के साथ वनडे-टी20 सीरीज खेलनी है. 9 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान में एशियन गेम्स होने हैं. इनमें 25 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच क्रिकेट मुकाबले होंगे. सितंबर में ही भारत की अफगानिस्तान के साथ तीन टी20 मैच की सीरीज भी है जो यूएई में रखी गई है. दिलचस्प बात है कि सितंबर के दूसरे हाफ में इंडिया ए को ऑस्ट्रेलिया ए के साथ भी खेलना है. इस दौरान दो मल्टी डे मैच रखे गए हैं. 

टीम इंडिया आईपीएल 2026 के बाद हो जाएगी बिजी
भारतीय टीम आईपीएल 2026 के बाद अफगानिस्तान के साथ सबसे पहले सीरीज खेलेगी. इसमें एक टेस्ट और तीन वनडे शामिल है. इसे पूरा करने के बाद टीम इंडिया आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी. इन तीन दौरों पर कुल 13 वनडे-टी20 होने हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
 19 July 2026
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बना दिया है। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में टीम ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने…
 14 July 2026
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
 10 July 2026
T20 सीरीज में डेब्यू करने के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब तक खामोश रहा है. लगातार तीसरे मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल…
 07 July 2026
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…
 04 July 2026
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. वो अपने पहले इंटरनेशनल मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए.भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने…
 28 June 2026
आयरलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है.पहले मैच में आयरलैंड ने भारत को हरा दिया था और वह इस…
 28 June 2026
टी-20 महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस मुक़ाबले को टूर्नामेंट…
 26 June 2026
करोड़ों भारतीय फैन्स को उम्मीद थी कि 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ टी20I मुकाबले के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लेंगे. लेकिन…
Advt.