Select Date:

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में सफर खत्म, अब कहां खेलते दिखेंगे 'बेबी बॉस'? नोट कर लें तारीख

Updated on 30-05-2026 05:28 PM
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेटिंग सफर कुछ दिनों के लिए थम गया है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के क्वालिफायर-2 में हारते ही टीम का फाइनल खेलने का सपना टूट गया, लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में ऐसा खेल दिखाया जिसने करोड़ों क्रिकेट फैन्स को अपना दीवाना बना दिया. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वैभव अगली बार मैदान पर कब नजर आएंगे?
वैभव सूर्यवंशी के लिए क्रिकेट का अगला अध्याय अब अगले महीने यानी जून में शुरू होने जा रहा है. वैभव को श्रीलंका के दाम्बुला में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में जगह मिली है. 50 ओवरों के फॉर्मेट में होने वाली इस ट्राई सीरीज में इंडिया-ए के अलावा श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की टीम्स भी भाग लेने जा रही हैं.
इस त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया-ए की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे. इंडिया-ए अपना पहला मुकाबला 9 जून (मंगलवार) को श्रीलंका-ए के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 11 जून को अफगानिस्तान-ए, 15 जून को फिर श्रीलंका-ए और 17 जून को दोबारा अफगानिस्तान-ए से मुकाबला होगा. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होंगे. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 21 जून को होना है.
ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल
09 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
11 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
13 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
15 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
17 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
19 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
21-जून: फाइनल
भारत-ए का स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अरशद खान, अंशुल कम्बोज और अनुकूल रॉय.
वैभव सूर्यवंशी का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. महज 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू करने वाले इस बल्लेबाज ने कम समय में भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अंडर-19 टीम के लिए 58 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वह लंबे रेस के खिलाड़ी हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
 19 July 2026
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बना दिया है। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में टीम ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने…
 14 July 2026
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
 10 July 2026
T20 सीरीज में डेब्यू करने के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब तक खामोश रहा है. लगातार तीसरे मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल…
 07 July 2026
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…
 04 July 2026
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. वो अपने पहले इंटरनेशनल मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए.भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने…
 28 June 2026
आयरलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है.पहले मैच में आयरलैंड ने भारत को हरा दिया था और वह इस…
 28 June 2026
टी-20 महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस मुक़ाबले को टूर्नामेंट…
 26 June 2026
करोड़ों भारतीय फैन्स को उम्मीद थी कि 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ टी20I मुकाबले के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लेंगे. लेकिन…
Advt.