भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो इंटरनेट मीडिया के अलग अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 336(4), 340(2), 353(1)(बी) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो वायरल करने का आरोप
इस संबंध में 24 नवंबर को भाजपा के प्रतिनिधि मंडल क्राइम एवं साइबर डीसीपी अखिल पटेल से शिकायत की थी। क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक संतोष वर्मा (57) छत्रसाल नगर फेस टू पिपलानी में रहते है। उन्होंने शिकायत में बताया था कि नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटाफार्म में प्रसारित किया गया है।
पुलिस को दिया ऑरिजनल वीडियो
इसे कांग्रेस नेता पीसी शर्मा द्वारा अपने इंटरनेट मीडिया फेसबुक आईडी द्वारा प्रसारित किया गया है। इस वीडियो से भाजपा के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के साथ नितिन नवीन का मूल वीडियो भी संलग्न किया गया है, जिसका दुरूपयोग कर कूटरचित वीडियो तैयार किया गया है।