राज्य में एक साथ 3 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी
Updated on
14-07-2025 09:15 PM
गुजरात में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिली है। राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया है। तबादले और नियुक्ति को राज्यपाल की मंजूरी भी मिल चुकी है। जिसके बाद 14 जुलाई को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का आदेश भी दिया गया है।
एक अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार ने मुक्त किया गया है। सोमवार को बैच 2001 के आईएएस अधिकारी कॉल संजय मूलचंद को GIFT सिटी कंपनी लिमिटेड गांधीनगर के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) पद पर नियुक्त किया गया है। वह वह तीन वर्षों तक कार्य भार संभालेंगे।
इस ऑफिसर के लिए 17 जून को जारी आदेश रद्द
बैच 2019 के आईएएस अधिकारी सुथार राज रमेशचंद्र की सेवाएं सूरत शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए शहरी विकास एवं शहरी विकास विभाग के अधीन रखी गई है। 17 जून को उन्हें जिला विकास अधिकारी डांग्स-अहवा के पद से स्थानांतरित करके जिला विकास अधिकारी नर्मदा-राजपीपला के रूप में नियुक्त किया गया था। लेकिन अब इस आदेश को रद्द कर दिया गया है।
इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी
बैच 2013 के आईएएस अधिकारी के.एस बसवा को स्थानांतरित किया गया है। उन्हें जिला विकास अधिकारी डांग्स-अहवा पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूरत शहरी विकास प्राधिकरण (एसयूडीए) सूरत पद पर कार्यरत थे। इस पद तैनात पाटिल आनंद अशोक को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
पिछले महीने हुआ था कई आईएएस अफसरों का स्थानंतरण
पिछले महीने गुजरात में दो बार नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला था। 23 जून को पंचमहल-गोधरा और अमरेली के कलेक्टर बदले गए थे। बता दें कि 17 जून को सरकार ने एक साथ 13 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया था। इसके अलावा कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। कई विभागों के प्रमुख सचिव और निदेशक भी बदले गए थे।
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन, 10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…