गुजरात: साबरकांठा में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 30 से ज्यादा गाड़ियां फूंकी और 10 घायल
Updated on
18-10-2025 04:32 PM
गुजरात के साबरकांठा के माजरा गांव में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। कई वाहन जलाए गए और घरों को नुकसान पहुँचाया गया। पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है और 110-120 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
गुजरात के साबरकांठा में 2 गुटों के बीच अचानक झड़प हो गई। इस दौरान इलाके में हिंसा छिड़ गई और आगजनी की घटनाएं देखने को मिली। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं,इस हिंसक झड़प में 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए 20 लोगों को हिरासत में लिया है।
यह मामला साबरकांठा के माजरा गांव का है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान डीवाईएसपी अतुल पटेल ने बताया कि रात को तकरीबन 10:30 बजे पत्थरबाजी और आगजनी के साथ-साथ तोड़फोड़ की गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा हो गया था।
पुलिस ने दर्ज की FIR
अतुल पटेल के अनुसार, "बीती रात 10:30 बजे माजरा गांव में आगजनी और पथराव की घटना हुई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इसमें लगभग 110-120 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।"
अतुल पटेल ने बताया-
इस हिंसक झड़प में 20 से अधिक दो पहिया वाहन और 10 से अधिक चार पहिया वाहनों के साथ तोड़ फोड़ की गई। वहीं, कई घरों की खिड़कियां भी तोड़ दी गईं। इस घटना में 10 लोग घायल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
भारी संख्या में पुलिस तैनात
पुलिस के अनुसार, दो समूहों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। बीती रात इसने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाने रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन, 10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…