Select Date:

एनकाउंटर में मार गिराए 31 नक्सली ,दंतेवाड़ा नक्सली मुठभेड़ पर सामने आया CM विष्णुदेव साय का रिएक्शन

Updated on 05-10-2024 07:40 PM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा की नक्सली मुठभेड़ को लेकर कहा कि जवानों को बड़ी सफलता हासिल हुई है, हमारे जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ रीजन में शुक्रवार को दिनभर चले भीषण मुठभेड़ में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद शनिवार को जवान वापस लौट रहे हैं। सुरक्षाबलों की टीम में महिलाएं भी शामिल थीं। खेतों की मेढ़ों के बीच तो कहीं घने जंगलों को पार करते हुए जवान खुद तो पैदल लौट ही रहे हैं साथ ही मारे गए नक्सलियों के शवों को भी अपने कंधे पर ढो रहे हैं। 
उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार को दिनभर चले छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ी नक्सल मुठभेड़ में पांच राज्यों के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर कमलेश उर्फ आरके और नीति उर्फ उर्मिला के भी मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य कमलेश, पांच राज्यों में मोस्ट वांटेड था। वह स्पेशल जोनल कमेटी मेम्बर और प्रवक्ता था। वहीं नीति उर्फ उर्मिला, बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके की रहने वाली थी। वहीं कमलेश मूलतः आन्ध्र प्रदेश के विजयवाड़ा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
पढ़ा-लिखा था कमांडर कमलेश

नक्सली कमांडर कमलेश के बारे में बताया जा रहा है कि, वह सिविल आईटीआई का छात्र रहा है। मुख्य रूप से कमलेश नार्थ बस्तर, नालगोंडा डिवीजन, ओडिश बॉर्डर और मानपुर इलाके में सक्रिय था। इस मुठभेड़ में अब तक 31 शव सुरक्षाबलों ने बरामद किए हैं। वहीं LMG, AK47, SLR, INSOS, और 303 जैसे हथियार बरामद किए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2024
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 24 लाख रुपये के इनामी 6 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इसमें नक्सली कमांडर भी शामिल है. सुकमा में नक्सलवाद को खत्म…
 24 October 2024
रायपुर. छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान दाना का असर दिखने लगा है. दाना अभी मध्य-पूर्व और उससे सटे मध्य- पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है. इसका प्रभाव 24 की शाम…
 23 October 2024
मुंबई के होटल जिंजर में टाइम्स एप्लाइड प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित समारोह में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ डीके सोनी को फिल्म एक्ट्रेश करिश्मा कपूर के करकमलों से दिया…
 22 October 2024
छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क विभाग की कमान रवि मित्तल को सौंपी गई है। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है और 3 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार मिला है। एस जयवर्धन…
 19 October 2024
- ब्रह्माकुमार भाई-बहनों ने शांतिवन परिसर में निकाली संकल्प रैली- 10768 कार्यक्रम नशामुक्त भारत अभियान के तहत देशभर में आयोजितआबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग की ओर से चलाए जा…
 17 October 2024
विजया पाठक, एडिटर, जगत विजनकांग्रेस की भय-भ्रष्टाचार-दमन-अत्याचार की 05 साल की सरकार के मुख्य साजिशकर्ताओं पर कब होगी कार्यवाही?क्या असली सरकार है बैच ऑफ 2005?साय सरकार पर हावी होती नौकरशाहीकांग्रेस…
 15 October 2024
• 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिए चिकित्सा शिविर का लाभ• शिविर के दौरान निशुल्कः दवाई का वितरणरायगढ़, 14 अक्टूबर 2024: शारदीय नवरात्र के अवसर पर जिले के पुसौर प्रखण्ड…
 12 October 2024
रायपुर | चुनाव आयोग अगले सप्‍ताह महाराष्‍ट्र और झारखंड के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। इस बीच चुनाव आयोग ने छत्‍तीगसढ़ के 21 आईएएस अफसरों को चुनाव…
 09 October 2024
 रायपुर, अक्टूबर, 2024: डसेलडोर्फ (जर्मनी) में एल्युमीनियम 2024 के अंतर्गत विश्व व्यापार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसके दौरान जानी-मानी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी, वेदांता एल्युमीनियम, एल्युमीनियम 2024 विश्व…
Advt.