Select Date:

रील बनाने के चक्कर में हुई खौफनाक घटना, धड़ से अलग हुआ सिर, घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Updated on 20-10-2024 08:31 PM
यूपी के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में 20 साल के लड़के की मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही सेकेंड में मौत हो गई। 
रील के चक्कर में गई युवक की जान 
ये घटना आगरा के नमक मंडी स्थित जोहरी प्लाजा, सर्राफा बाजार का है। यहां कुछ लड़के स्लो मोशन में रील बना रहे थे। एक लड़का रील बनाते समय जैसे ही जाल को उठाता है, उसका पैर फिसल जाता है और वह जाल युवक के गर्दन पर गिर जाता है। जमीन पर एक जाली लगी हुई थी जिसे वह उठाने की कोशिश कर रहा था। जाली लड़के की गर्दन पर गिरने से वह धड़ से अलग हो गई और लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। लड़के की पहचान 20 साल के आसिफ के रूप में हुई है। वह आगरा के अब्बास नगर, ताजगंज का रहने वाला था और आगरा की चांदी मार्केट नमक की मंडी स्थित जोहरी कॉम्पलैक्स में काम करता था।
घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल 
इस घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि परिजन मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं। परिजनों की तरफ से पुलिस को भी कोई शिकायत नहीं दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के फौरन बाद लड़के को हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां से परिजन उसके शव को घर ले गए और फिर बिना पोस्टमार्टम करवाए दफना दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 October 2024
योगी सरकार उत्तर प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस नीति' के तहत अपराध और अपराधियों की लगातार कमर तोड़ रही है। इसी के तहत यूपीएसटीएफ (UPSTF) ने प्रदेश के दुर्दांत अपराधियों, अवैध…
 21 October 2024
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में हरियाणा के देसी गानों में हीरोइन का रोल करने वाली युवती ने आरोप लगाया कि उसके फ्लैट में घुसकर उसके साथ…
 20 October 2024
यूपी के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में 20 साल के लड़के की मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने…
 18 October 2024
सतना: रामपुर बघेलान में एक पटवारी को लोकायुक्त टीम ने 1000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कृष्णगढ़ हल्के का पटवारी सुरेश साकेत पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो…
 14 October 2024
सोमवार की सुबह मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं. पुलिस ने ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया तो ये…
 13 October 2024
ग्वालियर में मां-भाई और बहन को बेहोश कर एक नाबालिग छात्रा बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। 6 दिन पहले ही उसकी सगाई तय हुई थी, घटना के पहले नाबालिग ने…
 13 October 2024
खंडवा में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान…
 13 October 2024
महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा को धमकी भरा लेटर मिला है। लेटर में नवनीत को गैंगरेप की धमकी दी गई है। साथ ही कहा…
 13 October 2024
नेशनल कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस फायरिंग में उनके…
Advt.