Select Date:

BIS और SGCCI का संयुक्त प्रयास,हार्डवेयर और फर्नीचर उद्योग के लिए BIS मानकीकरण पर जागरूकता सेमिनार सूरत में सम्पन्न

Updated on 27-07-2025 06:01 PM
BIS सेमिनार में उद्योगों को मिले मानकों और निर्यात के टिप्स

सूरत : BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) द्वारा दक्षिण गुजरात चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) के सहयोग से हार्डवेयर, हैंड टूल्स और वुडन फर्नीचर उद्योग में गुणवत्ता प्रमाणन और मानकीकरण पर आधारित एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन समृद्धि भवन, नानपुरा, सूरत में किया गया।



कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एस.के. सिंह (वरिष्ठ डायरेक्टर ,BIS नई दिल्ली) ने BIS प्रमाणन, गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCO), पंजीकरण प्रक्रिया, और उद्योगों के लिए इसके लाभों को विस्तार से समझाया। उन्होंने BIS मानकों के आधार पर सुरक्षित, टिकाऊ और एक्सपोर्ट-योग्य उत्पादों के निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित किया।

SGCCI अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने अपने वक्तव्य में कहा कि, “आज के वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए BIS सर्टिफिकेशन अत्यंत आवश्यक है। चेम्बर, व्यापारियों को जागरूक कर उन्हें ब्रांडिंग और निर्यात के लिए तैयार करना चाहता है।”

चैम्बर के उपाध्यक्ष अशोक भाई जीरावाला भी उपस्थित रहे ।

इसके पश्चात रिटेल ट्रेड कमेटी के चेयरमैन प्रमोद भगत ने कहा, “आज का सेमिनार हार्डवेयर व हैंड टूल्स पर केंद्रित था। आने वाले महीनों में चेम्बर अन्य उत्पाद श्रेणियों पर भी इसी तरह के BIS अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित करेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यापारी वर्ग तक जानकारी पहुँचे।”

 मितेश शाह ने मुख्य वक्ता एस.के. सिंह का परिचय देते हुए कहा कि “उनका वर्षों का अनुभव और BIS के तकनीकी पहलुओं की गहरी समझ आज के सत्र को अत्यंत उपयोगी बना रही है।”

ग्रुप चेयरमैन नैनेश पचिगर ने कहा कि “BIS प्रमाणन केवल बड़े उद्योगों के लिए नहीं, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए भी एक अवसर है, जिससे वे उच्च गुणवत्ता मानकों को अपनाकर अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकते हैं।”

कार्यक्रम का समन्वय मुकेश मनिलाल द्वारा किया गया।

एडवाइजर BIS SGCCI चंपालाल बोथरा (चेयरमैन, टेक्सटाइल व गारमेंट कमेटी – CAIT) ने कहा कि “व्यापारी वर्ग को अब मानकों और गुणवत्ता की दिशा में गंभीरता से कदम बढ़ाना होगा। BIS एक मजबूत प्लेटफॉर्म है एमएसएमई और छोटे छोटे व्यापारियो को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान मिलती है।” निश्चित ही आज के सेमिनार से जुड़के व्यापारी वर्ग में जागृति आएगी 

अंत में सभी वक्ताओं, BIS टीम, SGCCI और उपस्थित उद्यमियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
 19 February 2026
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
 12 December 2025
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन,  10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
 08 December 2025
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
 05 November 2025
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
 18 October 2025
गुजरात के साबरकांठा के माजरा गांव में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। कई वाहन जलाए गए…
 17 October 2025
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
 16 October 2025
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…
 10 October 2025
Zoho इन दिनों चर्चा में है. ऐसा लग रहा है जैसे ये कंपनी अकेली माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा को टक्कर दे रही हो. हाल में गृह मंत्री अमित शाह ने…
Advt.