सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रतिष्ठित रोपवे परियोजना के लिए अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ को मिला एलओए
Updated on
16-09-2025 10:18 PM
अहमदाबाद, 15 सितम्बर, 2025: अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड (एईएल) को नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) से सोनप्रयाग को केदारनाथ से जोड़ने वाली प्रतिष्ठित रोपवे परियोजना के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) मिला है। इस परियोजना का कार्यान्वयन एईएल के रोड्स, मेट्रो, रेल और वॉटर (आरएमआरडब्ल्यू) विभाग द्वारा किया जाएगा।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, "केदारनाथ रोपवे सिर्फ एक इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह भक्ति और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच एक कड़ी है। इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित, तेज और सुलभ बनाकर हम लाखों श्रद्धालुओं के विश्वास का सम्मान कर रहे हैं और एनएचएलएमएल और उत्तराखंड सरकार के साथ साझेदारी के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों के लिए नए अवसर बना रहे हैं। यह प्रतिष्ठित परियोजना हमारे उस संकल्प को दर्शाती है, जो सिर्फ राष्ट्र की सेवा ही नहीं करती, बल्कि लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाती है।"
संचालन शुरू होने के बाद, यह परियोजना 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना यात्रा का समय कम कर 9 घंटे की कठिन चढ़ाई को सिर्फ 36 मिनट में पूरा कर देगी, जिससे केदारनाथ जाना आसान और सुरक्षित हो जाएगा। यह रोपवे प्रति घंटे प्रति दिशा 1,800 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी, जिससे हर साल लाखों तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी। केदारनाथ में सालाना लगभग 20 लाख तीर्थयात्री आते हैं, जो इस परियोजना की अहमियत को दर्शाता है।
यह राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम-पर्वतमाला परियोजना का हिस्सा है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित इस परियोजना को पूरा होने में छह वर्ष लगेंगे और निर्माण के बाद एईएल इसे 29 वर्षों तक संचालित करेगा। कनेक्टिविटी सुधारने के साथ-साथ यह परियोजना क्षेत्र में रोजगार सृजन और पर्यटन को भी बढ़ावा देने की उम्मीद है।
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन, 10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…