Select Date:

अहमदाबाद: संवेदनशील इलाकों में 'I love Muhammad' के पोस्टर और रैलियों को लेकर माहौल गर्म, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

Updated on 26-09-2025 10:21 PM
अहमदाबाद में I love Muhammad पोस्टरों और रैलियों को लेकर माहौल गर्म है. बुधवार को जमालपुर गेट से खमासा तक मुस्लिम समुदाय ने पोस्टर और बैनर के साथ रैली निकाली. रैली में युवाओं के साथ बच्चे भी मौजूद रहे. पुलिस पूरे समय मौके पर मौजूद रही.

दो दिन पहले जुहापुरा में भी बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाओं के साथ ऐसी ही रैली निकाली गई थी. अहमदाबाद के कई संवेदनशील इलाकों में पोस्टर लगाए जाने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है. शहर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल न करें.
अहमदाबाद के विशाला चौराहे पर लगा बड़ा पोस्टर पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से हटवाया. पुलिस पोस्टर लगाने वालों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है ताकि विवाद न बढ़े.

वीएचपी के मंत्री अशोक पटेल ने कहा कि किसी की आस्था पर आपत्ति नहीं है, लोग I love Muhammad कहें इसमें कोई समस्या नहीं है. लेकिन अगर इसकी आड़ में हिंदुओं पर हमले होते हैं तो यह चिंता का विषय है. उन्होंने सरकार से दहेगाम के बहियल गांव में हुए हमले जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की.

पूरे अहमदाबाद में पुलिस अलर्ट पर

गुजरात में बीते पांच दिनों में गोधरा और दहेगाम में I love Muhammad पोस्टर को लेकर पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं. हालांकि पुलिस ने हालात पर कुछ ही घंटों में काबू पा लिया था. अब पूरे अहमदाबाद में पुलिस अलर्ट है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
 19 February 2026
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
 12 December 2025
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन,  10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
 08 December 2025
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
 05 November 2025
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
 18 October 2025
गुजरात के साबरकांठा के माजरा गांव में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। कई वाहन जलाए गए…
 17 October 2025
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
 16 October 2025
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…
 10 October 2025
Zoho इन दिनों चर्चा में है. ऐसा लग रहा है जैसे ये कंपनी अकेली माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा को टक्कर दे रही हो. हाल में गृह मंत्री अमित शाह ने…
Advt.