Select Date:

बॉम्बे हाईकोर्ट से छोटा राजन को बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा निलंबित होने के बाद मिली जमानत

Updated on 23-10-2024 01:01 PM
जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालकिन थीं। उनकी चार मई 2001 में होटल की पहली मंजिल पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में इस साल छोटा राजन को दोषी ठहराया गया था।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2001 के जया शेट्टी हत्या मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को जमानत दे दी। उसे इस साल की शुरुआत में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि अब अदालत ने सजा निलंबित कर दी। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने उसे एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है।
अदालत ने राजन की उम्रकैद की सजा बुधवार को निलंबित कर दी और उसे इस मामले में जमानत दे दी। बहरहाल, राजन अन्य आपराधिक मामले के संबंध में अभी जेल में ही रहेगा। बता दें, जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालकिन थीं। मुंबई की एक मकोका कोर्ट के विशेष न्यायधीश एम एम पाटिल ने राजन को दोषी ठहराया था।
गोली मारकर हुई थी हत्या
छोटा राजन गिरोह की ओर से जबरन वसूली की धमकियों का सामना कर रहीं जया शेट्टी को गिरोह के दो कथित सदस्यों ने चार मई 2001 को होटल की पहली मंजिल पर गोली मार दी थी। छोटा राजन गिरोह से जबरन वसूली की धमकी मिलने की सूचना के बाद होटल व्यवसायी को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी। लेकिन हमले से दो महीने पहले शेट्टी के अनुरोध पर उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। छोटा राजन का नाम राजेंद्र सदाशिव निकालजे है। उसका जन्म 13 जनवरी 1960 को हुआ था।

23 साल बाद आया फैसला
2001 को फिरौती देने से इनकार करने पर ग्रांट रोड के गोल्डन क्राउन होटल में राजन के गुर्गों ने जया शेट्टी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राजन गैंग ने रवि पुजारी के जरिए जया शेट्टी से 50 करोड़ की फिरौती मांगी थी। इस मामले में अन्य आरोपी अजय मोहिते, प्रमोद धोंडे और राहुल पावसरे को वर्ष 2013 में दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वहीं, हाल ही में छोटा राजन को दोषी करार दिया गया। उसे इंडोनेशिया में गिरफ्तार किया गया था और अक्तूबर 2015 में भारत लाया गया था। तब से वह नई दिल्ली के तिहाड़ में जेल नंबर दो में बंद था। यह सेल हाई सिक्योरिटी है। कभी दाऊद इब्राहिम का करीबी रहा छोटा राजन 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के बाद दाऊद गैंग से अलग हो गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2024
युवक ने वीडियो जारी करके लॉरेंस बिश्नोई को खुली धमकी दी है। कहा कि सलमान भाई को कुछ हुआ तो तेरी खैर नहीं। जेल के अंदर मारूंगा। पांच हजार शूटर…
 27 October 2024
दिल्ली के एक व्यक्ति को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की झूठी धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसने लोगों का ध्यान अपनी…
 26 October 2024
Yogi Adityanath ‘batenge to katenge’ Slogan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का आरएसएस ने समर्थन किया है। जिसमें सीएम योगी ने एक जनसभा के दौरान कहा…
 26 October 2024
जब से होश सम्हाला है तभी से ' अमूल 'के उत्पादों पर भरोसा करता आया हूँ। अमूल मेरा बड़ा भाई है या बहन ,ये मै नहीं जानता ? लेकिन अमूल…
 25 October 2024
जयपुर, 25 अक्टूबर 2024: भारत की प्रमुख कंटेंट वितरण कंपनी, डिश टीवी ने अपने खास ‘डिश की दिवाली’ अभियान के पहले साप्ताहिक लकी ड्रॉ विजेता की घोषणा कर दी है।…
 25 October 2024
शीर्षक पढ़कर चौंकिए बिलकुल मत। मै आज आपसे ये फिल्मी गीत गाने या सुनने के लिए बिल्कुल कहने वाला नहीं हूँ । ये गीत तो मुझे बरबस याद आ गया…
 25 October 2024
एक बार महात्मा गांधी ने कहा था, “सच्चा लोकतंत्र केंद्र में बैठकर राज्य चलाने वाला नहीं होता, बल्कि यह तो प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से चलता है।” इस भावना को…
 24 October 2024
इंदौर, अक्टूबर, 2024: स्मार्ट फ्रेट सेंटर इंडिया (एसएफसी) ने आज इंदौर में बैटरी इलेक्ट्रिक ट्रक (बीईटी) पर ध्यान केंद्रित करते हुए, जीरो एमिशन ट्रक्स (जेडईटी) वर्कशॉप का आयोजन किया। यह…
 24 October 2024
मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रिकॉल अर्जी खारिज कर दी है। मुस्लिम पक्ष की ओर से यह रिकॉल…
Advt.