नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद सूरत में बवाल... गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान में की आगजनी और तोड़फोड़
Updated on
20-07-2025 12:49 PM
गुजरात के सूरत जिले के करचेलिया गांव में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद बवाल हो गया. आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर गुस्से में लोगों ने उसकी दुकान के बाहर आगजनी कर दी और भीतर घुसकर जमकर तोड़फोड़ मचाई. इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हालात को काबू में किया गया.
दरअसल, सूरत के करचेलिया गांव में 23 साल के दुकानदार ने शुक्रवार की सुबह पेंसिल खरीदने गई 13 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी थी. बच्ची ने यह बात अपने परिजनों को बताई. इसके बाद परिजनों ने शिकायत पुलिस से की.
हंगामा करने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि मामला जब महुवा थाना पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई की बजाय मामले में समझौता करवा दिया. हालांकि पुलिस इन आरोपों से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना कि आरोपी को हिरासत में लेकर थाने के लॉकअप में न रखकर लोकल क्राइम ब्रांच के लॉकअप में रखा गया था.
इस मामले में जब लोगों को पता चला तो करचेलिया गांव के लोग आक्रोशित हो गए. जिस दुकानदार पर आरोप लगा, उसकी दुकान के बाहर भारी संख्या में लोग जमा हो गए. गांव वालों ने दुकान के बाहर आगजनी कर दी और शटर तोड़कर दुकान के अंदर भी तोड़फोड़ की
जिस वक्त आगजनी और तोड़फोड़ हो रही थी, पुलिस की गाड़ियां भी मौके पर थीं. लोगों ने कहा कि पुलिस गांव वालों को रोकने की बजाय मूकदर्शक बनी रही. इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस बल और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को कंट्रोल किया.
सूरत ग्रामीण पुलिस के डीवाईएसपी एचएल राठौड़ ने बताया कि महुवा पुलिस स्टेशन एरिया में करचेलिया गांव में छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी. आरोप है कि नाबालिग बच्ची सामान खरीदने के लिए गई थी, तभी दुकानदार ने छेड़छाड़ की थी.
इस केस की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है. गांव वालों की गलतफहमी थी कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है. आरोपी को हमने पुलिस थाने में नहीं, लोकल क्राइम ब्रांच में रखा था. इसलिए गांव वालों को ऐसा था कि आरोपी नहीं पकड़ा गया है. फिलहाल गांव में शांति है. इस मामले को लेकर गांव वालों में रोष था तो उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की है और आगजनी भी की, इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी. सीसीटीवी चेक कर रहे हैं.
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन, 10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…