Select Date:

कवर्धा कांड में छत्तीसगढ़ सरकार का एक्शन, कलेक्टर व SP को हटाया, 23 पुलिसकर्मी लाइन

Updated on 21-09-2024 03:52 PM
कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के ग्राम लोहारीडीह में में हुई आगजनी की घटना और रघुनाथ साहू की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद 23 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच के साथ-साथ कबीरधाम जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी बदला है। जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी निर्भय कुमार साहू को सौंपी है। मुख्यमंत्री ने भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी है।
पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा ने कबीरधाम जिले के लोहाराडीह प्रकरण में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित और 23 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर
 अवैधानिक गिरफ्तारी और विवेचना में गंभीर
 लापरवाही के आरोप लगाए गए थे।आदेश के अनुसार थाना सिंघनपुरी के सहायक उपनिरीक्षक कुमार मंगलम और चौकी बरभांठा (कोतवाली) की महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता को निलंबित किया है। दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को अत्यंत गंभीर माना गया है।

बीते रविवार को उप सरपंच के घर भीड़ की ओर से आगजनी के बाद पुलिस ने गांव के 69 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए प्रशांत साहू की बुधवार को हिरासत में मौत हो गई है। ग्रामीणों का आरोप था कि विवेचना के दौरान पुलिस ने अवैध तरीके से गिरफ्तारियां कीं और पूरे मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई।
इनकों किया लाइन अटैच
रेंगाखार थाने के निरीक्षक झुमुक लाल सांडिल्य, सहायक उपनिरीक्षक बलदाऊ राम साहू, प्र.आर. पुरानिक दास लहरे, कोमल सिंह मेरावी, दिनेश धुर्वे, बृजलाल मरकाम, पवन कुमार चंद्रवंशी, हरनारायण चेलकर, मन्नू लाल, लाल बहादूर पात्रे, महिला आरक्षक सुनीता मरकाम, आरक्षक बलदेव सिंह मेरावी, राकेश कुमार तिलगाम, माखन लाल मरकाम, फागूराम सैय्याम, सूरज कुमार कुर्रे, विनोद कुमार, नरेन्द्र सिंह, धनेश कुमार नेताम, शिवेन्द्र सिंह ठाकुर, नेम सिंह ध्रुवे, कोमल प्रसाद धुर्वे, और सैनिक मोनीष धुर्वे को लाइन अटैच किया है।

नक्सल ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में बदलाव
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जारी आदेश में भी संशोधन किया गया है। पहले उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) संजय ध्रुव को स/लोहारा, सिंघनपुरी, झलमला, रेंगाखार, कैम्प पंडरीपानी और कोयलारझोरी का पर्यवेक्षण सौंपा गया था। अब इस जिम्मेदारी को संशोधित कर उप पुलिस अधीक्षक कृष्णकुमार चंद्राकर को सौंपा गया है। उन्हें अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ इन थानों और कैंपों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2024
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 24 लाख रुपये के इनामी 6 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इसमें नक्सली कमांडर भी शामिल है. सुकमा में नक्सलवाद को खत्म…
 24 October 2024
रायपुर. छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान दाना का असर दिखने लगा है. दाना अभी मध्य-पूर्व और उससे सटे मध्य- पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है. इसका प्रभाव 24 की शाम…
 23 October 2024
मुंबई के होटल जिंजर में टाइम्स एप्लाइड प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित समारोह में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ डीके सोनी को फिल्म एक्ट्रेश करिश्मा कपूर के करकमलों से दिया…
 22 October 2024
छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क विभाग की कमान रवि मित्तल को सौंपी गई है। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है और 3 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार मिला है। एस जयवर्धन…
 19 October 2024
- ब्रह्माकुमार भाई-बहनों ने शांतिवन परिसर में निकाली संकल्प रैली- 10768 कार्यक्रम नशामुक्त भारत अभियान के तहत देशभर में आयोजितआबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग की ओर से चलाए जा…
 17 October 2024
विजया पाठक, एडिटर, जगत विजनकांग्रेस की भय-भ्रष्टाचार-दमन-अत्याचार की 05 साल की सरकार के मुख्य साजिशकर्ताओं पर कब होगी कार्यवाही?क्या असली सरकार है बैच ऑफ 2005?साय सरकार पर हावी होती नौकरशाहीकांग्रेस…
 15 October 2024
• 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिए चिकित्सा शिविर का लाभ• शिविर के दौरान निशुल्कः दवाई का वितरणरायगढ़, 14 अक्टूबर 2024: शारदीय नवरात्र के अवसर पर जिले के पुसौर प्रखण्ड…
 12 October 2024
रायपुर | चुनाव आयोग अगले सप्‍ताह महाराष्‍ट्र और झारखंड के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। इस बीच चुनाव आयोग ने छत्‍तीगसढ़ के 21 आईएएस अफसरों को चुनाव…
 09 October 2024
 रायपुर, अक्टूबर, 2024: डसेलडोर्फ (जर्मनी) में एल्युमीनियम 2024 के अंतर्गत विश्व व्यापार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसके दौरान जानी-मानी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी, वेदांता एल्युमीनियम, एल्युमीनियम 2024 विश्व…
Advt.