Select Date:

खालवा में 50 करोड़ रूपये से बनेगा सी.एम. राईज स्कूल - जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह, हॉकी खेल मैदान भी बनाया जायेगा 68वीं शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

Updated on 18-10-2024 09:44 PM

भोपाल :खंडवा जिले के खालवा में 50 करोड़ रुपए से सी.एम. राईज स्कूल बनाया जाएगा। इसमें 100 सीटर छात्रावास की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा खालवा में हॉकी खेल मैदान के लिए 4 करोड़ रुपए लागत से एस्ट्रो टर्फ बनाया जाएगा।

जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को क्रीड़ा परिसर खालवा में 68वीं शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 18.66 करोड़ रूपए लागत से यहां चेंजिंग रूम, प्रशासनिक भवन, बास्केटबॉल खेल मैदान भी बनाये जायेंगे।

मंत्री डॉ. शाह ने खिलाड़ियों से कहा कि जीतना या हारना खेल का हिस्सा है। जीत या हार नहीं, बल्कि खेल में भाग लेना बड़ी बात है। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि 2036 में होने वाले ओलम्पिक खेलों में खालवा ब्लॉक से जनजातीय वर्ग का कम से कम एक खिलाड़ी अवश्य ही भाग ले। उन्होंने बताया कि सेल्दामाल गांव में ढ़ाई करोड़ रुपए से खेल परिसर बनाया जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक भवन के साथ-साथ शूटिंग एवं तीन स्विमिंग पूल भी बनाये जायेंगे।

मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि भारत सरकार के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मापदंडों के अनुसार गेम्स कोच एवं शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षक (पीटीआई) की भर्ती भी यहां की जाएगी। इस खेल मैदान के बनने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा खालवा के जनजातीय वर्ग सहित अन्य वर्गों के बच्चों को भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां एक खिलाड़ी पर लगभग 15 हजार रुपए महीना खर्च किया जाएगा। स्कूली खेल अब सेल्दामाल में ही आयोजित होंगे। क्रीड़ा परिसर खालवा की बाउंड्रीवाल, रंगाई-पुताई आदि कार्यों के लिए भी जरूरी राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि गुलाई, सुंदरदेव, रोशनी, सेल्दामाल, चारखेड़ा, देवलीकलां एवं खालवा में लगभग 40 करोड़ रुपए लागत के सी.एम. राईज स्कूल एवं 10 करोड़ रुपए लागत के छात्रावास बनाए जाएंगे। इन निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि अब सभी संभाग स्तर पर खेल परिसर बनाए जाएंगे, जिसमें खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर व आधुनिक सुविधायें मिल सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि लोक शिक्षण संचालनालय मप्र द्वारा 68 वीं शालेय राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता जनजातीय कार्य विभाग खण्डवा द्वारा बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विजेता टीमों को जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। जनजातीय कार्य विभाग संभाग टीम की बालिका सुश्री मानवी दिहाल एवं भोपाल संभाग टीम के खिलाड़ी शौर्य कुमार सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मंत्री डॉ. शाह ने उन्हें शील्ड प्रदान की। इस दौरान मंत्री डॉ. शाह ने स्कूल शिक्षा विभाग के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के 50-50 विद्यार्थियों को साइकिलें भी वितरित कीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 October 2024
 नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर अक्सर कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से…
 25 October 2024
पटियाला, अक्टूबर 2024: बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल (बीबीएफएस), एनजोगो के साथ साझेदारी में 26 अक्टूबर, 2024 को पटियाला के पोलो ग्राउंड्स में रेसिडेंशियल एकेडमी ट्रायल्स आयोजित करने जा रहा है।…
 18 October 2024
भोपाल :खंडवा जिले के खालवा में 50 करोड़ रुपए से सी.एम. राईज स्कूल बनाया जाएगा। इसमें 100 सीटर छात्रावास की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा खालवा में हॉकी खेल मैदान…
 15 October 2024
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में खिलाड़ियों की नीलामी में दबदबा कायम करने के बाद अब वेदांता ने कलिंगा लांसर्स के लिए खड़ी की हॉकी खिलाड़ियों की दमदार टीमरायपुर, अक्टूबर 2024:…
 14 October 2024
युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करने के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और बीसीसीआई द्वारा संचालित मंचइस पहल का उद्देश्य परिक्रमा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के बच्चों को बड़े सपने देखने और उज्ज्वल भविष्य…
 12 October 2024
नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20I में संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद पर शतक जड़ा। यह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज…
 08 October 2024
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभी कुछ समय बचा है, लेकिन इसको लेकर प्रिडिक्शन का दौर शुरू हो चुका है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के तमाम दिग्गज क्रिकेटर पांच मैचों की इस टेस्ट…
 01 October 2024
गुना।6 अक्टूबर को ग्वालियर मध्य प्रदेश में भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट मैच का आयोजन होना नियत है, इस मैच का ऐसे समय पर आयोजन किया जा रहा है। जब कुछ…
 10 September 2024
रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप LNCT यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा आयोजित स्व. श्री कैप्टन रूपसिंह जी 117 वे जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे मंडीदीप रायसेन जिला की शिक्षा उपाध्याय द्वारा खेलो में अविस्मरणीय योगदान…
Advt.