Select Date:

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत... 13 साल बाद डीयू के SRCC कॉलेज पहुंचे पीएम मोदी

Updated on 05-09-2026 09:36 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर पीएम मोदी ने कॉलेज की 100 साल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि SRCC ने बिजनेस, सार्वजनिक जीवन और समाज के लिए कई पीढ़ियों के नेतृत्व को तैयार किया है. प्रधानमंत्री ने शताब्दी समारोह के अवसर पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी किया.

इस दौरान प्रधानमंत्री मेट्रो में अन्य यात्रियों के साथ सफर करते नजर आए. पीएम मोदी SRCC की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख कॉलेजों में से एक है. कॉलेज के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कॉलेज के 100 साल पूरे होने पर छात्रों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और संस्थान से जुड़े लोगों को बधाई दी.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'आज का अवसर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए बहुत ऐतिहासिक है. यह देश के शिक्षा क्षेत्र के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है. SRCC का हिस्सा रही कई पीढ़ियां आज यहां एक साथ आई हैं. प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'मैं SRCC के शताब्दी समारोह के अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.' 

कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर SRCC के योगदान की सराहना की थी. उन्होंने कहा कि वह शाम 7 बजे दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि SRCC ने बीते वर्षों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. कॉलेज ने अकादमिक उत्कृष्टता और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है. इसके साथ ही यहां से बिजनेस, सार्वजनिक जीवन और समाज में नेतृत्व करने वाली कई पीढ़ियां निकली हैं 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 September 2026
इंदौर, 6 सितंबर 2026: खाने-पीने के मामले में हमेशा से खास रिश्ता रखने वाले शहर इंदौर में, शेफ हरपाल सिंह सोखी का रेस्टोरेंट 'कारीगरी' एक ऐसा डाइनिंग अनुभव दे रहा…
 06 September 2026
महिला एशिया कप के एक मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को बड़ी आसानी से 7 विकेट से हरा दिया.56 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत…
 06 September 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के आठ हाई कोर्ट के लिए चीफ़ जस्टिस की नियुक्ति की है. जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना जबकि जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे…
 06 September 2026
सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जा रहे हैं कि सीजेपी समर्थक निशु आज़ाद के पिता संजय आज़ाद पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज ने अपना पॉडकास्ट इंटरव्यू…
 06 September 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (एसआरसीसी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने…
 06 September 2026
शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (एसआरसीसी) में पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल खड़े किए हैं.खड़गे ने एक्स पर एक…
 06 September 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के सिवान ज़िले में नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान घायल हुए छात्रों से मुलाक़ात की है.राहुल…
 06 September 2026
ईरान में सनंदज-हमदान हाईवे पर एक ईंधन टैंकर में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.इस घटना के बाद कुर्दिस्तान के गवर्नर…
 06 September 2026
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने रविवार को कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने वालों को अब 'पहले से ज़्यादा तेज़' और 'दर्दनाक' जवाब दिया जाएगा.उन्होंने कहा…
Advt.