Select Date:

आठ हाई कोर्ट को मिले नए चीफ़ जस्टिस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की नियुक्ति

Updated on 06-09-2026 05:25 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के आठ हाई कोर्ट के लिए चीफ़ जस्टिस की नियुक्ति की है. जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना जबकि जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

शनिवार देर रात क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इन नियुक्तियों की जानकारी दी.

किन हाई कोर्ट के लिए हुए नियुक्ति

दिल्ली हाई कोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का चीफ़ जस्टिस नियुक्त किया गया है.

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का चीफ़ जस्टिस नियुक्त किया गया है.

बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रविंद्र वी. घुगे कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं.

जबकि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल अब राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे.

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का चीफ़ जस्टिस नियुक्त किया गया है, वे इसी हाई कोर्ट में जज थे.

शनिवार को हुई नियुक्तियों में ओडिशा हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है.

गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ़ जस्टिस बनाया गया है.

वहीं राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 September 2026
इंदौर, 6 सितंबर 2026: खाने-पीने के मामले में हमेशा से खास रिश्ता रखने वाले शहर इंदौर में, शेफ हरपाल सिंह सोखी का रेस्टोरेंट 'कारीगरी' एक ऐसा डाइनिंग अनुभव दे रहा…
 06 September 2026
महिला एशिया कप के एक मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को बड़ी आसानी से 7 विकेट से हरा दिया.56 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत…
 06 September 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के आठ हाई कोर्ट के लिए चीफ़ जस्टिस की नियुक्ति की है. जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना जबकि जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे…
 06 September 2026
सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जा रहे हैं कि सीजेपी समर्थक निशु आज़ाद के पिता संजय आज़ाद पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज ने अपना पॉडकास्ट इंटरव्यू…
 06 September 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (एसआरसीसी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने…
 06 September 2026
शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (एसआरसीसी) में पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल खड़े किए हैं.खड़गे ने एक्स पर एक…
 06 September 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के सिवान ज़िले में नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान घायल हुए छात्रों से मुलाक़ात की है.राहुल…
 06 September 2026
ईरान में सनंदज-हमदान हाईवे पर एक ईंधन टैंकर में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.इस घटना के बाद कुर्दिस्तान के गवर्नर…
 06 September 2026
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने रविवार को कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने वालों को अब 'पहले से ज़्यादा तेज़' और 'दर्दनाक' जवाब दिया जाएगा.उन्होंने कहा…
Advt.