Select Date:

सूरत में फर्जी वीजा बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, नकली स्टीकर के साथ हॉलमार्क वाले कागज जब्त

Updated on 02-09-2025 10:09 PM
सूरत शहर पुलिस की पीसीबी और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अडाजण इलाके से एक बड़े फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने आरोपी प्रतीक उर्फ अभिजीत नीलेश शाह को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने से नकली वीजा स्टिकर बनाने का पूरा सेटअप जब्त किया.

पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी पिछले दस वर्षों से यह धंधा कर रहा था और अब तक करीब 700 फर्जी वीजा स्टिकर बना चुका है. वह एक स्टिकर बनाने के लिए 15 हजार रुपये लेता था. पुलिस को संदेह है कि इन स्टिकर्स की मदद से कई लोग विदेश भी गए हैं.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के फ्लैट से पांच देशों के वीजा स्टिकर, लैपटॉप, दो कलर प्रिंटर, हॉलमार्क वाले सैकड़ों कागज, यूवी लेजर टॉर्च, एम्बॉसिंग मशीन, मोबाइल फोन और 1 लाख 30 हजार रुपये मूल्य का अन्य सामान बरामद किया.

पूछताछ में सामने आया कि प्रतीक शाह नकली स्टिकर दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के एजेंटों को बेचता था. पुलिस ने छह एजेंटों के नाम वांछित घोषित किए हैं, जिनमें आनंद निवासी केतन दीपकभाई सरवैया, बैंकॉक निवासी हर्ष और दिल्ली निवासी परमजीत सिंह, अफलाक व सचिन शाह शामिल हैं.

नकली वीजा स्टिकर बनाने का पूरा सेटअप जब्त

पुलिस का कहना है कि प्रतीक शाह के खिलाफ पहले से ही 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह कार्रवाई एसओजी इंस्पेक्टर एपी. चौधरी और पीसीबी इंस्पेक्टर आरएस सुवेरा के नेतृत्व में की गई. पुलिस अब एजेंटों और उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने फर्जी वीज़ा का इस्तेमाल कर विदेश यात्रा की.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
 19 February 2026
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
 12 December 2025
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन,  10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
 08 December 2025
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
 05 November 2025
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
 18 October 2025
गुजरात के साबरकांठा के माजरा गांव में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। कई वाहन जलाए गए…
 17 October 2025
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
 16 October 2025
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…
 10 October 2025
Zoho इन दिनों चर्चा में है. ऐसा लग रहा है जैसे ये कंपनी अकेली माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा को टक्कर दे रही हो. हाल में गृह मंत्री अमित शाह ने…
Advt.