Select Date:

सूरत में ऐतिहासिक धार्मिक समागम: अजमेर दादावाड़ी के लिए चांदी कलश यात्रा और भगवान नेमिनाथ जन्मोत्सव

Updated on 27-07-2025 10:08 PM
सूरत की पावन भूमि पर, बाड़मेर जैन श्री संघ सर्वमंगलमय वर्षावास 2025 कुशल दर्शन दादावाड़ी में रविवार का दिन जैन धर्म के अनुयायियों के लिए धार्मिक सौभाग्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा। इस दिन दो दिव्य कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, भाव और गौरव का संचार किया।



अजमेर श्री जिनदत्तसूरीजी दादावाड़ी हेतु भव्य चांदी कलश यात्रा: एक ऐतिहासिक अध्याय

रविवार को अजमेर स्थित प्राचीन श्री जिनदत्तसूरी दादावाड़ी के भव्य जीर्णोद्धार हेतु एक विशेष चांदी कलश यात्रा निकाली गई, जिसने एक नया ऐतिहासिक अध्याय जोड़ा।

पूज्य गुरुदेव श्री जिनपीयूषसागरजी म.सा. ने स्वयं इस कलश को विशेष सूरी-मंत्रों से अभिमंत्रित किया। साधु और साध्वी जी ने वाक्षेप (आशीर्वाद स्वरूप चावल आदि बिखेरना) दिया, जिसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से सोने-चांदी के सिक्के डालकर अपनी गुरु भक्ति का परिचय दिया।

पू. मुनि श्री शाश्वतसागरजी म.सा. ने इस अवसर पर बताया, "871 वर्षों बाद यह दादावाड़ी पुनः भव्य रूप में प्रतिष्ठित होने जा रही है। यह गुरु भक्ति, त्याग, श्रद्धा और तप की पुन: पहचान है – जिसे तपस्विनी शासन प्रभाविनी पू. म. सा. श्री मनोहरश्रीजी म.सा. की 22 वर्षों की तपश्चर्या और प्रेरणा से संभव बनाया गया है।"

यह कलश यात्रा अब पूरे भारत से भक्तों की आस्था जोड़ते हुए देश के प्रमुख नगरों में भ्रमण करेगी। यहाँ संघों और उपाश्रयों में इसे स्थापित कर श्रद्धालु चांदी और सोने के सिक्कों से इसे भरेंगे। इस कलश को 4 सितंबर 2025 को अजमेर में होने वाले शिलान्यास मुहूर्त में कलश के चाँदी सोने और जवाहरात आदि को पूरा जाएगा।

भगवान नेमिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव: संयम, वैराग्य और आस्था का पर्व इसी दिन 22वें तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ जी का जन्मकल्याणक महोत्सव अत्यंत भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया ।



 "भगवान नेमिनाथ क्षत्रिय कुल में जन्म लेकर संसार के मोह-माया को त्याग कर आत्म-कल्याण का मार्ग दिखाते हैं। उनका जीवन संयम और त्याग का आदर्श है।" संघ के सदस्यों ने भगवान के जन्म से लेकर दीक्षा तक के प्रसंगों को नाट्य मंच पर प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। अवनीश राठौड़ के सुमधुर भजनों ने पूरे पंडाल को भक्ति से सराबोर कर दिया।

संघ के वरिष्ठ सदस्य चम्पालाल बोथरा ने बताया कि आज के इस दोहरे और अनूठे लाभ में सैकड़ों लोगों ने उत्साह से भाग लिया और युगप्रधान दादागुरुदेव तथा परमात्मा नेमिनाथ के जन्मकल्याणक में अपनी श्रद्धा-भक्ति का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में संघ ने स्वामिवात्सल्य का भी आयोजन किया, और आज के सभी प्रोग्राम की सभी ने सराहना की।

संकलन 

चम्पालाल बोथरा सूरत

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
 19 February 2026
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
 12 December 2025
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन,  10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
 08 December 2025
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
 05 November 2025
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
 18 October 2025
गुजरात के साबरकांठा के माजरा गांव में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। कई वाहन जलाए गए…
 17 October 2025
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
 16 October 2025
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…
 10 October 2025
Zoho इन दिनों चर्चा में है. ऐसा लग रहा है जैसे ये कंपनी अकेली माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा को टक्कर दे रही हो. हाल में गृह मंत्री अमित शाह ने…
Advt.