Select Date:

मैं बहुत डरी हुई हूं…’, महिला डॉक्टर ने सिविल सर्जन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अगर मुझे कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार…

Updated on 09-09-2024 08:57 AM
शहडोल। एक और जहां बंगाल की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। तो वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य शहडोल से कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल की एक बांडेड डेंटिस्ट महिला डॉक्टर से प्रताड़ना का मामला सामने आया है। उसने अस्पताल में खुद की सुरक्षा को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगाई है। वहीं अब एक विडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। 
सिविल सर्जन पर लगाए गंभीर आरोप 

पीड़िता ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला स्वास्थ्यकर्मी का कहना है कि उन्हें जिला अस्पताल के सिविल सर्जन उन्हें प्रताड़ित करते हैं। वह अकेली महिला स्वास्थ्यकर्मी नहीं हैं, जो सिविल सर्जन से प्रताड़ित हो। बल्कि और भी ऐसी कई महिला स्वास्थ्यकर्मी उनकी प्रताड़ना का शिकार है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने पीएम और सीएम से सिविल सर्जन को पद से हटा कर मामले की जांच की मांग की है। 

हमेशा विवादों में घिरा रहता है कुशा भाऊ जिला अस्पताल 

 संभाग का सबसे बड़ा कुशा भाऊ जिला अस्पताल आए दिन किसी न किसी मामले में विवादों में घिरा रहता है। बांडेड डेंटिस्ट महिला डॉक्टर मुस्कान सोनी सहित रेडियोग्राफर पूजा दिवान ने कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिसके बाद अब बांडेड डेंटिस्ट महिला डॉक्टर मुस्कान सोनी का भी वीडियो सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन डा. जीएस परिहार उन्हें डरा-धमका कर प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि सिविल सर्जन उन्हें कई तरह से प्रताड़ित करते हैं। 

प्रभावशाली सिविल सर्जन के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद सता रहा डर

डॉ. सोनी को अब इस बात का डर सता रहा है कि प्रभावशाली सिविल सर्जन के खिलाफ उन्होंने जो मोर्चा खोला है, उसका खामियाजा कहीं किसी मामले में फंसा कर न उठाना पड़ जाए। साथ ही खुद की जान का खतरा भी बताया है। कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उसके लिए सिविल सर्जन जिम्मेदार होगा। 

सिविल सर्जन को हटाने की मांग

वीडियो के माध्यम से पीएम और सीएम से सिविल सर्जन को पद से हटाकर मामले की जांच की मांग की है। जिसको लेकर वो भयभीत है। बंगाल की घटना का हवाला देकर वो खुद की सुरक्षा की गुहार लगा रही है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 October 2024
योगी सरकार उत्तर प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस नीति' के तहत अपराध और अपराधियों की लगातार कमर तोड़ रही है। इसी के तहत यूपीएसटीएफ (UPSTF) ने प्रदेश के दुर्दांत अपराधियों, अवैध…
 21 October 2024
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में हरियाणा के देसी गानों में हीरोइन का रोल करने वाली युवती ने आरोप लगाया कि उसके फ्लैट में घुसकर उसके साथ…
 20 October 2024
यूपी के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में 20 साल के लड़के की मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने…
 18 October 2024
सतना: रामपुर बघेलान में एक पटवारी को लोकायुक्त टीम ने 1000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कृष्णगढ़ हल्के का पटवारी सुरेश साकेत पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो…
 14 October 2024
सोमवार की सुबह मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं. पुलिस ने ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया तो ये…
 13 October 2024
ग्वालियर में मां-भाई और बहन को बेहोश कर एक नाबालिग छात्रा बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। 6 दिन पहले ही उसकी सगाई तय हुई थी, घटना के पहले नाबालिग ने…
 13 October 2024
खंडवा में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान…
 13 October 2024
महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा को धमकी भरा लेटर मिला है। लेटर में नवनीत को गैंगरेप की धमकी दी गई है। साथ ही कहा…
 13 October 2024
नेशनल कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस फायरिंग में उनके…
Advt.