Select Date:

इंडिया आईएनएक्स ने मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च के साथ वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक 2025 का किया उद्घाटन

Updated on 06-10-2025 06:59 PM

गांधीनगर, अक्टूबर 2025: भारत की पहला इंटरनेशनल एक्सचेंज और बीएसई की सब्सिडरी कंपनी इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (इंडिया आईएनएक्स) ने आज देवएक्स को-स्पेस, जीआईएफ़टी सिटी में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईएफएससीऐ के अध्यक्ष श्री के. राजारमन उपस्थित थे, साथ ही आईएफएससीऐ, इंडिया आईएनएक्स और जीआईएफ़टी आधारित संस्थाओं के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
भारत के ग्लोबल फाइनेंशियल इन्क्लूज़न की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए, इंडिया आईएनएक्स ने अपना नेक्स्ट जनरेशन प्लेटफ़ॉर्म “बोल्ट प्लस ऑन वेब (BOW)” मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया।
इस एप्लिकेशन को इन्वेस्टर्स को वैश्विक स्तर पर सहज और आसान पहुंच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है:
• मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सीधे यूएसडी में सेंसैक्स फ्यूचर्स का व्यापार करना।
• इंडिया आईएनएक्स पर आने वाली कंपनियों की लिस्टिंग में अवसरों तक पहुंच।
• तेज़, आसान और लिमिटलेस ट्रेडिंग एक्सपीरियंस देना।
अपने डिजिटल ऑप्शन्स का और विस्तार करते हुए, इंडिया आईएनएक्स की सब्सिडरी कंपनी, इंडिया आईएनएक्स ग्लोबल एक्सेस ने भी उद्घाटन सत्र के दौरान अपना मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया।
गूगल प्ले स्टोर पर “इंडिया आईएनएक्स ग्लोबल एक्सेस” नाम से उपलब्ध यह एप्लिकेशन भारतीय और वैश्विक ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सहज निवेश और ट्रेडिंग करने में सक्षम बनाता है, और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट के अवसरों तक उनकी पहुँच आसान बनाता है।
इंडिया आईएनएक्स के एमडी एवं सीईओ, श्री विजय कृष्णमूर्ति ने कहा: “इंडिया आईएनएक्स (BOW) और इंडिया आईएनएक्स ग्लोबल एक्सेस मोबाइल एप्लिकेशन का लॉन्च इस बात को दर्शाता है कि हम निवेशकों को विश्वस्तरीय तकनीक और लिमिटलेस मार्केट एक्सेस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ये प्लेटफ़ॉर्म ग्राहकों को न केवल यूएसडी में सेंसैक्स फ्यूचर्स और अन्य एक्सचेंज ट्रेडेड प्रोडक्ट्स में ट्रेड करने की सुविधा देंगे, बल्कि उन्हें वैश्विक इक्विटी और डेट मार्केट्स में भी सहज रूप से भाग लेने में सक्षम बनाएंगे।”
जीआईएफ़टी सिटी में वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक 2025 भारत की वैश्विक पूंजी बाजारों में बढ़ती प्रमुखता को दर्शाता है और अंतरराष्ट्रीय निवेश तक पहुंच को अधिक डेमोक्रेटिक लोकतांत्रिक इंडिया आईएनएक्स द्वारा उठाए गए इनोवेटिव कदमों को दर्शाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
 19 February 2026
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
 12 December 2025
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन,  10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
 08 December 2025
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
 05 November 2025
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
 18 October 2025
गुजरात के साबरकांठा के माजरा गांव में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। कई वाहन जलाए गए…
 17 October 2025
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
 16 October 2025
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…
 10 October 2025
Zoho इन दिनों चर्चा में है. ऐसा लग रहा है जैसे ये कंपनी अकेली माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा को टक्कर दे रही हो. हाल में गृह मंत्री अमित शाह ने…
Advt.