भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
Updated on
08-08-2026 01:12 PM
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से शादी रचाई है, जो कई रिएलिटी शोज के अलावा सीरियल में भी काम कर चुकी हैं. यह खासतौर पर चार्ली चौहान के फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर है, क्योंकि उनका अभिनेता कुंवर अमर के साथ लंबे समय से रिलेशन चल रहा था.
रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर रमनदीप और चार्ली की शादी की तस्वीर साझा की है और नए कपल को जीवन के नए अध्याय के लिए बधाई दी.
रमानरदीप और चार्ली ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई. दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे. एक तरफ चार्ली ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था, जबकि रमनदीप ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी हुई थी. इससे पहले सोशल मीडिया पर चार्ली के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के वीडियो सामने आते रहे थे. वहीं अर्शदीप सिंह भी काला सूट और लाल टरबन पहनकर शादी समारोह में पहुंचे थे.
कौन हैं चार्ली चौहान?
चार्ली चौहान जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं और कई हिट शोज में काम कर चुकी हैं. बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर में इला का किरदार हो या कैसी ये यारियां में मुक्ति वर्धन का, उन्होंने टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया है. वो इसके अलावा एमटीवी रोडीज सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं और नच बलिए में भी हिस्सा ले चुकी हैं, जहां उनके डांस पार्टनर कुंवर अमर थे.
उन्होंने ये है आशिकी 4 में इनारा का किरदार भी निभाया था. इसके अलावा उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है. उन्हें लिखने का भी शौक है और लिरिसिस्ट भी हैं. वो बेपरवाहियां म्यूजिक एल्बम का हिस्सा भी रही हैं. यह भी बताते चलें कि रमनदीप और चार्ली की उम्र में लगभग 7 साल का अंतर है.
रमनदीप का करियर
रमनदीप ने नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वो भारत के लिए सिर्फ 2 ही मैच खेल पाए हैं, जिनमें उनके नाम 15 रन और एक विकेट है. मगर वो IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी का अभिन्न हिस्सा बने रहे हैं. अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 39 मैच खेलकर 299 रन बनाए और 7 विकेट लिए हैं.
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से…
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड…
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. साल…
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने…
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…