Select Date:

मक्का रक्षा समझौते में क्या होने वाली है ईरान की एंट्री, ये शर्तें रखीं

Updated on 25-08-2026 06:55 PM
ईरान का कहना है कि मक्का रक्षा समझौते पर साइन करने वाले देशों (पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की) ने ईरान को आधिकारिक समझौते में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया है.

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने सोमवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि "हमें मक्का समझौते में शामिल होने का कोई निमंत्रण नहीं मिला है. हालांकि, रीज़नल सिक्योरिटी को लेकर इन देशों के साथ बातचीत के प्रस्ताव ज़रूर दिए गए हैं."

ग़ौरतलब है कि इससे पहले, लेबनानी टीवी नेटवर्क 'अल-मायादीन' ने एक अज्ञात ईरानी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया था कि "ईरान को मक्का समझौते में शामिल होने का निमंत्रण मिला है और इस मामले पर विचार किया जा रहा है."

ईरान के मक्का समझौते में शामिल होने के बारे में ख़बरों का सिलसिला दो दिन पहले शुरू हुआ जब ईरानी सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसेन रेज़ाई ने इस बारे में एक बयान दिया.

22 अगस्त को सरकारी न्यूज़ एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में, मोहसेन रेज़ाई ने कहा कि ईरान मक्का समझौते का हिस्सा तभी बन सकता है, जब उसे समझौते का "को-फ़ाउंडर" माना जाए और इसके बेसिक डॉक्यूमेंट्स तैयार करने में उसको भूमिका दी जाए

मोहसेन रेज़ाई ने कहा है कि ईरान और मिस्र को क्षेत्रीय व्यवस्थाओं (जैसे मक्का समझौते) से बाहर नहीं रखा जाना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि "ईरान और मिस्र ऐसे समझौतों से ग़ैर-मौजूद नहीं हो सकते, लेकिन उनकी भागीदारी को-फ़ाउंडर के तौर पर होनी चाहिए, यानी ऐसी पार्टियों के तौर पर जिनके विचार और सोच साइन किए गए डॉक्यूमेंट्स को बनाने में शामिल हों."

सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए रक्षा समझौते का ज़िक्र करते हुए, मोहसेन रेज़ाई ने कहा कि यह मंज़ूर नहीं है कि "ये दोस्त देश" पहले आपस में कोई समझौता करें और फिर ईरान से उसके लिए मंज़ूरी या समर्थन की मांग करें.

मोहसेन रेज़ाई, जो सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मोजतबा ख़ामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार भी हैं, उन्होंने यह भी दावा किया कि यह डेवलपमेंट (मक्का समझौता) इस इलाके में अमेरिका की कमज़ोर होती स्थिति का नतीजा है.

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब, हमारे दोस्त और भाई जैसे देशों ने एक समझौता किया है. क्यों? क्योंकि अमेरिका ने उनसे कहा है: 'अलविदा, हम जा रहे हैं'."

मोहसेन रेज़ाई के मुताबिक़, इस इलाक़े में अमेरिकी मौजूदगी कम होने से जो ख़ालीपन आया है, उसकी वजह से कई देश नए इंतज़ाम कर रहे हैं. उनके मुताबिक़, यह स्थिति ईरान के वॉशिंगटन के साथ लंबे समय से चले आ रहे झगड़े का नतीजा है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
कनाडा अपना लगभग 70% सामान अमेरिका को बेचता है. अमेरिका के साथ अब छिड़े इस ट्रेड वॉर में उसके पास क्या विकल्प बचे हैं और क्या वो भी ऐसे क़दम…
 25 August 2026
ईरान का कहना है कि मक्का रक्षा समझौते पर साइन करने वाले देशों (पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की) ने ईरान को आधिकारिक समझौते में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं…
 22 August 2026
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शुक्रवार को कहा कि अब युद्ध को समाप्त करना बेहतर है क्योंकि ईरान मजबूत और सम्मान की स्थिति में है। ईरानी राष्ट्रपति की तरफ से…
 21 August 2026
इजरायल और तुर्की के बीच सीरिया को लेकर तनाव अब नए स्तर पर पहुंचता दिख रहा है. इजरायल के दक्षिणपंथी अखबार 'इजरायल हायोम' में छपे एक लेख में दावा किया…
 18 August 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनाव सिस्टम का ज़िक्र करते हुए अमेरिका में वोटिंग के नियमों में बदलाव की अपनी मांग दोहराई है.ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ…
 15 August 2026
मध्य पूर्व में एक नई सुरक्षा व्यवस्था उभरती दिख रही है. मिस्र अब मक्का संयुक्त रक्षा समझौते में शामिल होने के करीब पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान को उस उभरते…
 11 August 2026
अमेरिका और चीन के बीच रेयर अर्थ को लेकर तनाव बढ़ रहा है. चीन दुनिया में रेयर अर्थ की माइनिंग और खासकर उसकी प्रोसेसिंग में सबसे आगे है. अमेरिका भी…
 11 August 2026
सीरिया की एक कोर्ट ने मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असर और उनके छोटे भाई माहेर अल असद को फांसी की सजा सुनाई है. दोनों को मानवता…
 10 August 2026
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब साढ़े चार साल से जंग जारी है। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब रूसी सेना ने यूक्रेन के अंदर घुसकर विनाशकारी हमले…
Advt.