Select Date:

टूरिज्म मिशन पर गुजरात पहुंचे जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, साबरमती रिवर फ्रंट पर लगाई दौड़, क्या बोले?

Updated on 31-07-2025 09:29 PM
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं. अहमदाबाद में टूरिज्म से जुड़े एक बड़े इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट कर अपने खास अनुभव को साझा किया.
उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद में रहते हुए उन्होंने सुबह की दौड़ का पूरा फायदा उठाया और साबरमती रिवर फ्रंट प्रोमेनेड पर दौड़ने का मौका लिया. उमर ने लिखा, "यह उन सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है, जहां मुझे दौड़ने का मौका मिला है. इतने सारे वॉकरों और रनर्स के साथ इसे साझा करना बेहद सुखद रहा. मैं तो शानदार अटल फुट ब्रिज के पास से दौड़ता हुआ भी निकल गया."

गुजरात से आते हैं सबसे ज्यादा पर्यटक- उमर अब्दुल्ला

गुजरात दौरे पर उमर अब्दुल्ला दो दिनों तक रहेंगे. गुरुवार को वे केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर भी जाएंगे. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बातचीत में उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में जब भी टूरिज्म शुरू होता है, तो सबसे ज्यादा पर्यटक 3 राज्यों से आते हैं, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल. ऐसे में गुजरात टूरिज्म विभाग के इस बड़े इवेंट में हिस्सा लेना बेहद जरूरी था.

पर्यटकों को किया आमंत्रित

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वो जम्मू-कश्मीर की ओर से लोगों को फिर से आमंत्रित करने आए हैं, ताकि पर्यटक घाटी की खूबसूरती को एक बार फिर करीब से महसूस कर सकें.

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान से कश्मीर की टूरिज्म इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी और पर्यटकों का विश्वास भी लौटेगा. उन्होंने कहा कि कश्मीर फिर से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है.
जम्मू-कश्मीर सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से एक प्रेस नोट भी जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि गुरुवार शाम 5 बजे अहमदाबाद के होटल हयात रीजेंसी के बॉलरूम में कश्मीर टूरिज्म पर प्रेस वार्ता होगी.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला संबोधित करेंगे और कश्मीर में मौजूद टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स, नए इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की जानकारी देंगे.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
 19 February 2026
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
 12 December 2025
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन,  10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
 08 December 2025
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
 05 November 2025
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
 18 October 2025
गुजरात के साबरकांठा के माजरा गांव में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। कई वाहन जलाए गए…
 17 October 2025
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
 16 October 2025
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…
 10 October 2025
Zoho इन दिनों चर्चा में है. ऐसा लग रहा है जैसे ये कंपनी अकेली माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा को टक्कर दे रही हो. हाल में गृह मंत्री अमित शाह ने…
Advt.