Select Date:

BRICS मीटिंग से इतर पीएम मोदी-पुतिन की गलबहियां, द्विपक्षीय बातचीत में यूक्रेन का जिक्र

Updated on 22-10-2024 11:14 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस पहुंच गए हैं। उन्होंने कजान में ब्रिक्स समिट से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। पीएम मोदी ने कहा कि वो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए कज़ान के खूबसूरत शहर में आकर खुश हैं। भारत के इस शहर के साथ गहरे, ऐतिहासिक संबंध हैं और यहां भारत का नया दूतावास खुलने से ये संबंध और मजबूत होंगे। पीएम मोदी ने पुतिन से वार्ता में कहा कि भारत यूक्रेन-रूस युद्ध को सुलझाने के लिए अपनी भूमिका के लिए तैयार है।
इससे पहले कजान अतंरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद पीएम मोदी के स्वागत में उन्हें सैनिक सलामी दी गयी और रूस के अधिकारियों ने उनका औपचारिक रूप से स्वागत किया। अतिथि के रूप में पीएम मोदी का परंपरागत रूप से स्वागत के लिये पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं केक और मिष्ठान लेकर उपस्थित थीं। इस मौके पर वहां प्रधानमंत्री की आगवानी के लिये मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार भी मौजूद थे।
द्विपक्षीय वार्ता में यूक्रेन युद्ध का जिक्र
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस पहुंचे पीएम मोदी का गले लगकर स्वागत किया। ब्रिक्स समिट से इतर दोनों शीर्ष नेता द्विपक्षीय वार्ता हुई। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता के दौरान यूक्रेन में शीघ्र शांति की वापसी की इच्छा व्यक्त की। मोदी ने कज़ान में कहा, "रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के बारे में हम लगातार संपर्क में हैं। हमारा मानना है कि विवादों का समाधान केवल शांतिपूर्ण तरीके से ही किया जाना चाहिए। हम जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों का पूरा समर्थन करते हैं।"

पुतिन ने क्या कहा
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में कहा, "हम ब्रिक्स के भीतर भारत-रूस सहयोग को बहुत महत्व देते हैं, क्योंकि हम दोनों देश संस्थापक सदस्य हैं। पुतिन ने जोर देकर कहा, "रूस-भारत संबंध तेजी से विकसित हो रहे हैं और मॉस्को ब्रिक्स में नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को तरजीह देता है।"

ब्रिक्स में पांच और देशों की एंट्री के बाद पहला समिट
कजान, रूस के ततारस्तान प्रांत का सबसे बड़ा शहर और प्रांतीय राजधानी है। मंगलवार और बुधवार को होने वाले ब्रिक्स समिट में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और ब्राजील संस्थापक सदस्य हैं। इस समूह में पांच और नये सदस्यों मिस्र ,इथोपिया,ईरान, सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के शामिल होने से इसकी सदस्य संख्या 10 हो गयी है। पांच औऱ देशों के ब्रिक्स में शामिल होने के बाद यह पहला समिट है। ब्रिक्स के देश दुनिया की महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है। इसके सदस्य देशों में विश्व की 41 प्रतिशत आबादी निवास करती है और विश्व अर्थव्यवस्था में इनका योगदान एक लगभग चौथाई और विश्व व्यपार में इनका योगदान 16 प्रतिशत से अधिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2024
युवक ने वीडियो जारी करके लॉरेंस बिश्नोई को खुली धमकी दी है। कहा कि सलमान भाई को कुछ हुआ तो तेरी खैर नहीं। जेल के अंदर मारूंगा। पांच हजार शूटर…
 27 October 2024
दिल्ली के एक व्यक्ति को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की झूठी धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसने लोगों का ध्यान अपनी…
 26 October 2024
Yogi Adityanath ‘batenge to katenge’ Slogan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का आरएसएस ने समर्थन किया है। जिसमें सीएम योगी ने एक जनसभा के दौरान कहा…
 26 October 2024
जब से होश सम्हाला है तभी से ' अमूल 'के उत्पादों पर भरोसा करता आया हूँ। अमूल मेरा बड़ा भाई है या बहन ,ये मै नहीं जानता ? लेकिन अमूल…
 25 October 2024
जयपुर, 25 अक्टूबर 2024: भारत की प्रमुख कंटेंट वितरण कंपनी, डिश टीवी ने अपने खास ‘डिश की दिवाली’ अभियान के पहले साप्ताहिक लकी ड्रॉ विजेता की घोषणा कर दी है।…
 25 October 2024
शीर्षक पढ़कर चौंकिए बिलकुल मत। मै आज आपसे ये फिल्मी गीत गाने या सुनने के लिए बिल्कुल कहने वाला नहीं हूँ । ये गीत तो मुझे बरबस याद आ गया…
 25 October 2024
एक बार महात्मा गांधी ने कहा था, “सच्चा लोकतंत्र केंद्र में बैठकर राज्य चलाने वाला नहीं होता, बल्कि यह तो प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से चलता है।” इस भावना को…
 24 October 2024
इंदौर, अक्टूबर, 2024: स्मार्ट फ्रेट सेंटर इंडिया (एसएफसी) ने आज इंदौर में बैटरी इलेक्ट्रिक ट्रक (बीईटी) पर ध्यान केंद्रित करते हुए, जीरो एमिशन ट्रक्स (जेडईटी) वर्कशॉप का आयोजन किया। यह…
 24 October 2024
मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रिकॉल अर्जी खारिज कर दी है। मुस्लिम पक्ष की ओर से यह रिकॉल…
Advt.