गुजरात में बीजेपी MLA हार्दिक पटेल के बगावती सुर! अपनी ही सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, CM को लिखी चिट्ठी
Updated on
03-08-2025 07:52 PM
भाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ तेवर सख्त कर लिए हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने परियोजनाओं का काम शुरू न होने की बात से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है और अन्य समस्याओं के निदान की मांग की है।
हार्दिक ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की भी चेतावनी दी है। ताज्जुब की बात ये है कि हार्दिक खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने क्षेत्र में होने वाले करोड़ों के विकास कार्यों का जिक्र कर चुके हैं।
शहर की समस्याओं को लेकर लिखा पत्र
हार्दिक में सीएम को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि 7 महीने पहले मुख्यमंत्री द्वारा जिस अंडर ड्रेनेज लाइन और अंडर वाटर ड्रेनेज लाइन सिस्टम के काम का शिलान्यास किया गया था, उसका एक फीसदी काम भी पूरा नहीं हुआ है। हार्दिक ने ये भी आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र विरमगाम में नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं और घरों में गंदा पानी घुस रहा है।
हार्दिक ने कहा कि 11 केवी की अंडरग्राउंड लाइट का एक प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ है। हार्दिक ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर विरमगाम के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वह अपने लोगों के सात मजबूती से खड़े होंगे और जरूरत पड़ी तो धरना भी देंगे।
हार्दिक ने कहा कि जिन जगहों से अतिक्रमण हटाया गया था, वहां ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया है। बता दें कि हार्दिक पटेल पाटीदार आंदोलन से चर्चा में आए थे और फिर 2020 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन 2022 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। वह विरमगाम से विधायक चुने गए थे।
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन, 10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…