Select Date:

शेयर बाजार में रेकॉर्ड तेजी! सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा उछला, निवेशकों को हुआ बंपर मुनाफा

Updated on 28-03-2024 01:58 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज सुबह से ही शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुबह साढ़े ग्याहरा बजे के करीब 800 अंक उछलकर 73,777.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 342.48 अंक चढ़कर 73,338.79 अंक पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 240 अंक बढ़कर 22,362.65 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और इंफोसिस के शेयर मुनाफे में रहे हैं। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर में गिरावट आई है। शेयर बाजार में तेजी के बीच आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया है। इससे पहले कल यानी 27 मार्च 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,83,64,900.22 करोड़ रुपये था। आज बीएसई सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 कंपनियों में से 23 ग्रीन जोन में हैं। बीएसई पर आज 2239 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1589 शेयर मजबूत दिखाई दे रहे हैं। आज बैंकिंग, फार्मा और आईटी शेयरों में ज्यादा उछाल देखा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2024
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज सुबह से ही शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुबह साढ़े ग्याहरा बजे के करीब 800 अंक…
 28 March 2024
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी के भाव में आने वाले समय में और उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि कल गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई थी। लेकिन…
 28 March 2024
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) के तहत मिलने वाली मजदूरी का रेट बढ़ा दिया है। फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए इस योजना के तहत मजदूरी में औसतन 28 रुपये…
 04 March 2024
 सैटलमेंट का उद्योग-अग्रणी अनुपात कायम रखावित्तीय नियोजन की अगर बात करें, तो जीवन बीमा इसका एक अनिवार्य घटक है, जो परिवार और आश्रितों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। यह…
 25 December 2023
लग्जरी कार मेकर कंपनी मर्सिडीज-बेंज भारत में नए साल की शुरुआत GLS फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग के साथ करने की तैयारी कर रही है। ये कार 8 जनवरी, 2024 को लॉन्च…
 25 December 2023
कई जरूरी काम निपटाने के लिए अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। अगर आपका डीमैट अकाउंट है और आपने अभी तक उसमें नॉमिनी ऐड नहीं किया…
 25 December 2023
एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ED ने चाइनीज मोबाइल मैन्युफैक्चरर वीवो से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 3 और लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों लोगों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट…
 25 December 2023
शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रेड सी क्राइसिस, कोविड-19 केसेस, ऑयल प्राइसेस, FII-फ्लो, क्रूड ऑयल प्राइस, डोमेस्टिक डेटा रिलीज और अपकमिंग IPO पर बाजार…
 25 December 2023
शेयर बाजार आज यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के कारण बंद है। NSE और BSE इंडेक्स पर इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। ये लगातार…
Advt.