Select Date:

सुभाष घई और डब्ल्यूडब्ल्यूआई ने संगीत विरासत को नमन करते हुए, सोनू निगम और शाहिद रफी के साथ कैडेंस म्यूजिक फेस्ट की शुरुआत की

Updated on 06-05-2025 08:48 PM

मुंबई, मई 2025: महान गायक मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती के मौके पर, व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल (डब्ल्यूडब्ल्यूआई) और इसके चेयरमैन सुभाष घई ने कैडेन्स म्यूज़िक फेस्टिवल 2025 के उद्घाटन में 'मोहम्मद रफी संगीत छात्रवृत्ति' शुरू करने का ऐलान किया।

इस कार्यक्रम के दौरान सुभाष घई बहुत भावुक हो गए। पुरानी याद के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "इस दुनिया में मोहम्मद रफी साहब जैसे बहुत कम लोग हैं। 'कैडेंस' के आयोजन के लिए व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के छात्रों को धन्यवाद्। मंच की शोभा बढ़ाने के लिए सोनू जी, मोहम्मद शाहिद जी और आशीष जी को धन्यवाद्। मैं लगभग आठ साल का था, जब किसी ने मुझसे पूछा, "क्या तुम गा सकते हो?" और मैंने रफी साहब का गाना गुनगुनाया। रफी साहब दिल की गहराइयों से गाते थे और उनकी आवाज़ सीधे आत्मा तक पहुँचती है, और इस छात्रवृत्ति के माध्यम से, हमारा लक्ष्य गायकों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करना है।"

मशहूर गायक सोनू निगम ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "रफी साहब एक संस्था हैं। आज कोई भी गायक ऐसा नहीं होगा, जिसने उनसे कुछ न सीखा हो। कल ही मैं अपने पिता से इस बारे में चर्चा कर रहा था कि कैसे रफी साहब ने एक पूरी पीढ़ी को आकार दिया है। जिस तरह से उन्होंने अपनी आवाज़ को ढाला, उसका कोई मुकाबला नहीं है। बहुत कम गायक ऐसे हैं, जिनकी आवाज़ दिव्य है, उनमें से एक थीं लता जी और दूसरे थे रफी साहब।"

शाहिद मोहम्मद रफी ने भावुक होकर शाम का समापन करते हुए कहा, "इस सम्मान के लिए सुभाष जी का शुक्रिया। अब्बा हुजूर एक अनुशासित व्यक्ति थे। वे कभी किसी पार्टी में शामिल नहीं होते थे, वे सिर्फ और सिर्फ संगीत के लिए समर्पित थे। और मुझे उम्मीद है कि इस छात्रवृत्ति के माध्यम से हम भविष्य के गायकों को प्रेरित करेंगे।"

सुभाष घई द्वारा शुरू की गई मोहम्मद रफी संगीत छात्रवृत्ति मोहम्मद रफी की प्रतिभा और शाश्वत भावना का एक शानदार प्रमाण है। यह एक ऐसी आवाज़ है, जो हमेशा ही हर भारतीय के दिल में गूँजती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
मुंबई, 22 मई, 2025: रहस्यमय ऐप की कहानी 'नॉक नॉक... कौन है?' में जोतवानी आध्या आनंद और अर्जुन देसवाल एकसाथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। कहानी शुरू होती है एक…
 22 May 2025
' मुंबई, मई, 2025: शेमारू उमंग के शो 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन' के दर्शक अभी-भी चैना की चौंकाने वाली मौत से उबर नहीं पाए हैं। लेकिन, क्या यह वाकई चैना…
 15 May 2025
मुंबई, 15 मई, 2025: गौरव अमलानी, जो 'द सीक्रेट्स ऑफ द शिलेदार्स' और 'ज्यादा मत उड़' जैसे शोज़ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से छा गए हैं, आज इंडस्ट्री के नए…
 13 May 2025
मुंबई, 13 मई 2025: पिछले 15 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुकीं एक्ट्रेस इशिता गांगुली ने इस साल अपने करियर में एक नई दिशा को…
 06 May 2025
मुंबई, मई 2025: महान गायक मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती के मौके पर, व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल (डब्ल्यूडब्ल्यूआई) और इसके चेयरमैन सुभाष घई ने कैडेन्स म्यूज़िक फेस्टिवल 2025 के उद्घाटन में…
 03 May 2025
मुंबई, मई, 2025: भारत में महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती के अवसर पर, व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल (डब्ल्यूडब्ल्यूआई) और इसके अध्यक्ष सुभाष घई एक ऐतिहासिक श्रद्धांजलि के रूप…
 02 May 2025
मुंबई, मई 2025 – अपने हल्के-फुल्के और पारिवारिक मनोरंजन के लिए मशहूर चैनल सोनी सब लंबे समय से भारत भर के दर्शकों के लिए सुकून और मुस्कान का जरिया रहा…
 02 May 2025
 मुंबई, मई 2025: सोनी सब का लोकप्रिय शो पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों के दिलों को छू रहा है, जो पुष्पा (करुणा पांडे) की आत्मविश्वास भरी यात्रा पर केंद्रित एक प्रेरणादायक और…
 02 May 2025
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की दमदार जोड़ी के साथ, यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अब टीवी पर मचाएगी धूम, 31 मई को शाम 7:30 बजे मुंबई, मई 2025: करने टीवी पर राज,…
Advt.