सूरत में कपड़ा कारोबारी हत्याकांड का मास्टरमाइंड अशफाक कौवा गिरफ्तार, पुलिस पर हमले के बाद गोली लगने से घायल
Updated on
18-08-2025 02:20 PM
सूरत शहर के लिंबायत इलाके में कपड़ा कारोबारी आलोक अग्रवाल की सरेआम हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी अशफाक कौवा आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. सूरत शहर क्राइम ब्रांच ने उसे वलसाड जिले के वापी के डूंगरा इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मार दी. घायल आरोपी को प्राथमिक इलाज के बाद सूरत लाया गया है.
घटना 2 अगस्त की है, जब लिंबायत थाना क्षेत्र के पर्वत पाटिया के पास आलोक अग्रवाल की चाकुओं से निर्मम हत्या कर दी गई थी. सीसीटीवी फुटेज में तीन से चार हमलावर करीब 60 बार चाकू से वार करते हुए नजर आए थे. इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन हत्या की सुपारी देने वाला अशफाक कौवा फरार था.
जानकारी के मुताबिक, कारोबारी आलोक अग्रवाल ने कुछ दिन पहले अशफाक को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारकर अपमानित किया था. इसी रंजिश के चलते अशफाक ने अपने साथियों को सुपारी देकर कारोबारी की हत्या कराई. वह हत्या के बाद फरार हो गया था और वलसाड के वापी क्षेत्र में अपने एक साथी के साथ छिपा हुआ था.
क्राइम ब्रांच को उसके ठिकाने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची. गिरफ्तारी के समय अशफाक ने पुलिस इंस्पेक्टर जे.एन. गोस्वामी पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी. घायल आरोपी को तुरंत वापी के हरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सूरत लाया गया.
क्राइम ब्रांच के डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि अशफाक कौवा के खिलाफ पहले से ही पांच से छह मामले दर्ज हैं. वह सूरत सहित गुजरात और महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में छिपता रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थी. अशफाक कौवा पर न केवल हत्या की सुपारी देने का आरोप है, बल्कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला करने का भी केस वलसाड के डूंगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है.
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या में शामिल बाकी लोगों की तलाश जारी है. आलोक अग्रवाल की निर्मम हत्या से सूरत का कारोबारी समुदाय स्तब्ध है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए ठोस सबूत अदालत में पेश किए जाएंगे.
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन, 10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…