सूरत: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना
Updated on
29-07-2025 03:08 PM
गुजरात के सूरत शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है. जहांगीरपुरा इलाके के नहर रोड पर एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 40 वर्षीय कालू राम सुथार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे मनोहरलाल सुथार गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह दर्दनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से आती है और बाइक को टक्कर मारकर आगे निकल जाती है. टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर जाते हैं. इसी दौरान कालूराम के सिर पर स्कॉर्पियो का टायर चढ़ जाता है, जिससे उनकी खोपड़ी फट जाती है और मौके पर ही उनकी मौत हो जाती है.
दोनों मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और सूरत के पांडेसरा इलाके में रहते थे. वे फर्नीचर बनाने का काम करते थे और उसी सिलसिले में बीआर पार्क सोसायटी जा रहे थे.
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को बुलाया. जहांगीरपुरा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने स्कॉर्पियो चला रहे 22 वर्षीय नयनकुमार नागजीभाई भारवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है. नयन कार वॉश का काम करता है और यह कार उसके ग्राहक की थी. फिलहाल, पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन, 10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…