Select Date:

बिलासपुर राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल बाद दलाल ने दूसरी बार बेच दी जमीन

Updated on 04-08-2026 04:06 PM
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना एवं जालसाजी का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के जूना बिलासपुर में रहने वाली शशि बाई रजक(50) गृहिणी हैं।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 23 नवंबर 1992 को देवरीखुर्द स्थित 1,308 वर्गफुट जमीन को विजय, अजय और संजय गवाली से रजिस्ट्री कर खरीदी थी। तब से जमीन पर कब्जे में हैं। जमीन दलाल रमेश खत्री ने भूमि मालिक संजय गवाली और अन्य लोगों के साथ मिलकर 2021 में राजस्व रिकार्ड में हुई गड़बड़ी फायदा उठाया। उन्होंने खसरा नंबर 98/14 को 98/3 बताते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किया। इसके बाद उसी जमीन को बगल की जमीन मालिक के पास बेच दिया।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि सरस्वती बाई गवाली का निधन 1992 में हो चुका था, लेकिन 2021 में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर नामांतरण और रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई गई। उन्होंने कहा कि जमीन पहले ही 1992 में वैध रूप से बेची जा चुकी थी, इसके बावजूद उसे दोबारा बेच दिया गया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में राजस्व विभाग द्वारा किए गए सीमांकन और जांच का भी उल्लेख किया गया है। सीमांकन में शशि बाई की जमीन और कब्जे को सही पाया गया, जबकि विवादित रजिस्ट्री और नामांतरण को राजस्व अधिकारियों ने संदेहास्पद बताया।

शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि देवरीखुर्द के राजस्व रिकार्ड में एक ही भूमि की दोहरी प्रविष्टि होने के कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई। शिकायत की जांच के बाद सिविल लाइन पुलिस ने रमेश खत्री और संजय गवाली के खिलाफ आइपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खरीदार को भी थी धोखाधड़ी की जानकारी

पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने जमीन को 1992 में खरीदा था। इसके बाद सुशीला बाई के पति ने वहां पर जमीन खरीदी। तब उनके जमीन की चौहद्दी में शशि बाई का नाम दर्ज था। सुशीला और उसके पति को जमीन के वास्तविक स्थिति के संबंध में जानकारी थी। वहीं, महिला ने बताया कि पूर्व जमीन मालिक अभी भीख मांगकर गुजारा करता है। जमीन दलाल ने उसकी वास्तविक स्थिति का फायदा उठाकर ठगी की है। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 August 2026
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक…
 30 July 2026
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में…
 30 July 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक अधेड़ भालू कटहल खाने के लिए…
 30 July 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य गठन के बाद रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य शासन को एक जनवरी 2006 से 31…
 27 July 2026
राजधानी रायपुर के मोवा स्थित अशोका आइकन फेस-1 कॉलोनी में करीब 70 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, जिस रसोइए को महज 12 दिन…
 27 July 2026
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के तहत खरीफ मौसम 2026 के लिए किसान 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि…
 25 July 2026
शराब घोटाला के आरोपित कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक रिमांड पर 5 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया गया। शनिवार को उन्हें कोर्ट…
 25 July 2026
जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र स्थित बघनपुर के वान्या कुंज फ्यूल्स (एचपी पेट्रोल पंप) में एक कार चालक द्वारा 5,100 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने…
 23 July 2026
रायपुर, जुलाई, 2026: लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (एलएलएफ) ने टाटा ट्रस्ट और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), छत्तीसगढ़ के साथ मिलकर 18 जुलाई 2026 को एससीईआरटी, रायपुर के…
Advt.