चैम्बर ने चम्पालाल बोथरा को रिटेल ट्रेड कमेटी और टेक्सटाइल ट्रेड कमेटी का को-चेयरमैन नियुक्त किया
Updated on
13-07-2025 02:14 PM
SGCCI ने व्यापारिक अनुभव और टेक्सटाइल क्षेत्र में योगदान को देखते हुए सौंपी नई ज़िम्मेदारी
CAIT और FOSTTA में भी निभा चुके हैं राष्ट्रीय और संगठनात्मक भूमिकाएं
सूरत, दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) द्वारा चम्पालाल बोथरा को रिटेल ट्रेड कमेटी और टेक्सटाइल ट्रेड कमेटी में को-चेयरमैन की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
बोथरा इससे पहले एसजीसीसीआई की BIS कमेटी के एडवाइजर के रूप में मनोनीत किए गए थे। उन्हें यह ज़िम्मेदारी उनके वर्षों पुराने व्यापारिक अनुभव, खासकर टेक्सटाइल,एमएसएमई और रिटेल क्षेत्र में सक्रिय भूमिका और व्यापारियों के हितों की पैरवी करने की क्षमता को देखते हुए दी गई है।
चम्पालाल बोथरा न केवल CAIT की टेक्सटाइल एंड गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन हैं, बल्कि वे FOSTTA के पूर्व महामंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने बीते कई वर्षों से सूरत को “गारमेंट हब और ग्लोबल टेक्सटाइल ब्रांड” के रूप में स्थापित करने हेतु विशेष प्रयास किए हैं। इसके साथ ही वे GST , MSME और छोटे व्यापारियों की आवाज़ बनकर विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर राज्य व केंद्र सरकारों के समक्ष मजबूत प्रस्तुति देते रहे हैं।
उनकी इस नियुक्ति पर व्यापारी वर्ग, उद्योग संगठनों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
SGCCI अध्यक्ष श्री निखिल मद्रासी, उपाध्यक्ष अशोक जीरावाला, बिजल भाई , मनोज अग्रवाल , देवकिशन मंघानी ,प्रमोद भगत के साथ कमेटी के कई सदस्य उपस्थित थे ।SGCCI अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने विश्वास जताया कि श्री बोथरा के अनुभव और नेतृत्व में संस्था को नई दिशा व गति मिलेगी।
अहमदाबाद, 22 अप्रैल, 2026: अहमदाबाद में खाने-पीने का शौक हमेशा से थोड़ा हटकर रहा है, यहाँ लोग सिर्फ खाना नहीं खाते, बल्कि नए स्वाद तलाशते भी रहते हैं। इसी वजह…
अहमदाबाद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और फ्रांस का प्रमुख पोर्ट एवं भूमध्यसागर का प्रमुख प्रवेश द्वार, पोर्ट…
इस दिसंबर मनाइए गुज्जू फिल्म फेस्ट; हर दिन देखें एक नई गुजराती हिट, बिल्कुल मुफ्त सिर्फ शेमारूमी पर10 दिन, 10 ब्लॉकबस्टर- 6 से 15 दिसंबर 2025 तक, शेमारूमी पर हर…
अहमदाबाद, 8 दिसंबर, 2025 : भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंटे के सफर में एक अहम् कदम उठाया है। कंपनी…
• जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 61,607 कारों की बिक्री दर्ज• 2022 में दर्ज 53,721 यूनिट्स के पिछले वार्षिक रिकॉर्ड को तोड़ा• अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री, अब…
Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको…
गुजरात में गुरुवार को हुए एक बेहद अहम राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट…