कनेरा ग्राम पंचायत में 16 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर उम्मीदवार घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। पंचायत के 5335 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और उसी दिन मतगणना के बाद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी हो जाएगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान श्रीमती निर्मला बाई श्रीनिवास धाकड़ को ग्रामीणों का अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। उनके समर्थकों का दावा है कि वे इस चुनाव में मजबूत दावेदार के रूप में उभर रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रीनिवास धाकड़ लंबे समय से बिना किसी पद के भी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहे हैं। उनका सरल स्वभाव और लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने की छवि उन्हें ग्रामीणों के बीच अलग पहचान दिलाती है।
युवाओं के बीच भी श्रीनिवास धाकड़ की अच्छी पकड़ बताई जा रही है। समर्थकों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने और हर समय सहयोग के लिए आगे रहने का प्रयास किया है, जिससे उन्हें युवाओं का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।
चुनाव प्रचार के दौरान श्रीमती निर्मला बाई श्रीनिवास धाकड़ ने ग्राम पंचायत के मतदाताओं से विकास, बेहतर सड़क, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर समर्थन मांगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने तथा अपने पक्ष में मतरूपी आशीर्वाद देने की अपील की है
फिलहाल कनेरा ग्राम पंचायत का चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। अब सभी की निगाहें 16 नवंबर के मतदान और मतगणना पर टिकी हैं, जब जनता का फैसला सामने आएगा।