प्रयागराज में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में शामिल होने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दादा का नाम नहीं लेते, क्योंकि दादा के नाम के साथ फिरोज खान जुड़ा हुआ है। उसे छिपाते हैं। यहां प्रयागराज की धरती से मैं राहुल गांधी जी से कहना चाहता हूं कि अभी 30 साल तक आप भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। अखिलेश यादव जी, आप भी 30 साल तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।

भारतीय जनता पार्टी ही वर्तमान है और भारतीय जनता पार्टी ही भविष्य है। हम विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ जनता और गरीबों के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

जब ईमानदारी से लड़ाई लड़ी जाती है, तो मोदी जी के नेतृत्व में 12 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा- अखिलेश अमित शाह की गर्जना से डर गए हैं, इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे।

सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर 3 हजार से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे हैं। वहीं मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी 250 बाइकों की रैली के साथ पहुंचे। उनके साथ पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं। अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता बाइक रैली, गाड़ियों के काफिले और डीजे-बैंड के साथ पहुंचे हैं।

पदयात्रा धरना स्थल से शुरू होकर सुभाष चौराहे स्थित शहीद वॉल तक जाएगी। भाजपा की ओर से इस पदयात्रा के लिए 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' का नारा दिया गया है।

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने हार्ले डेविडसन बाइक से पत्नी को बैठाकर पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ 250 बाइक भी मौजूद रहीं। कर पदयात्रा में 250 बाइक की रैली निकाले मंत्री नंद गोपाल नंदी।


केशव मौर्य ने कहा- अखिलेश अमित शाह की गर्जना से डर गए हैं, इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। काशी विश्वनाथ के दर्शन नहीं किए और चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया। वह अमितशाह की गर्जना से डर गए हैं।


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- आज प्रयागराज में फिर से दूसरा कुंभ दिखा है। इतने लोगों की भीड़ थी । भारतीय जानता पार्टी की सरकार अंगद पैर है, इसे कोई हटा नहीं सकता है। विपक्ष के जो लोग कह रहे थे की दोनों इंजन आपस में टकरा रहे हैं। उन्हें बता देना चाहता हूं कि दोनों इंजन मिलकर फिर से सरकार बनाएंगे।


सुभाष चौराहे पर चारों तरफ भाजपाइयों की भीड़ है। हर जिले से कार्यकर्ता पहुंचे हैं। 10,000 से अधिक भीड़ सिविल लाइन में दिखाई दे रही है।


धरना स्थल से पदयात्रा शुरू हो चुकी है। यह यात्रा शहीद वालपथ तक जाएगी। हजारों की संख्या में लोग इसमें शामिल हैं। सिविल लाइन में अलग-अलग मार्गों पर बेरिकेडिंग की गई है।


डिप्टी सीएम ने कहा- अब तक 12 बार देश में SIR हुआ

केशव बोले- देश की आजादी के बाद अब तक 12 बार SIR हुआ है। इनमें 10 बार कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में, एक बार पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार के समय और एक बार वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान ऐसा हुआ है। जो वोट कटे हैं, वो ऐसे मतदाता हैं, जो अस्थायी रूप से प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर या किसी दूसरे जिले में रह रहे थे। उन्होंने अपने मूल जिले से दूसरे स्थान पर ठिकाना बना लिया। वहां उनका नाम मतदाता सूची से हट गया।


डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी दादा का नाम नहीं लेते, क्योंकि दादा के नाम के साथ फिरोज खान जुड़ा हुआ है। उसे छिपाते हैं। यहां प्रयागराज की धरती से मैं राहुल गांधी जी से कहना चाहता हूं कि अभी 30 साल तक आप भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। अखिलेश यादव जी, आप भी 30 साल तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।

भारतीय जनता पार्टी ही वर्तमान है और भारतीय जनता पार्टी ही भविष्य है। हम विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ जनता और गरीबों के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

जब ईमानदारी से लड़ाई लड़ी जाती है, तो मोदी जी के नेतृत्व में 12 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।


मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी करीब 250 बाइकों की रैली के साथ हजारों कार्यकर्ताओं को लेकर प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं।


प्रयागराज में काशी क्षेत्र के अलग-अलग जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया है।

कोई बाइक रैली तो कोई गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंच रहा है। कई कार्यकर्ता डीजे और बैंड लेकर भी आए हैं। सिविल लाइंस में भाजपाइयों का हुजूम उमड़ने लगा है।


पदयात्रा में जुटेंगे सांसद-विधायक

इस आयोजन में प्रयागराज के सभी भाजपा विधायक, सांसद और पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे।

पार्टी की ओर से पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध का संदेश दिया जाएगा। पदयात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में तैयारियां की गई हैं।