Select Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर अमरोल में होगा 51 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ

Updated on 01-10-2026 08:31 PM
अमरोल वाले महावीर (बड़े हनुमान) जी की कृपा से 11 से 17 अक्टूबर तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन

राष्ट्र एवं जनकल्याण की कामना के साथ जुटेंगे संत समाज और श्रद्धालु

भोपाल। संत समागम हरि कथा, तुलसी दुर्लभ दोय। सुत दारा अरु लक्ष्मी, पापी के भी होय॥ की भावना को आत्मसात करते हुए ग्राम अमरोल, जिला ग्वालियर में 51 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।
उक्त जानकारी देते हुए श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महराज "मिर्ची बाबा" के अनुसार यह आयोजन देश, समाज और मानव कल्याण की भावना से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं दीर्घायु की कामना के उपलक्ष्य में आयोजित इस महायज्ञ में राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। आयोजन को प्रधानमंत्री के विकसित भारत@2047 के विजन तथा राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है। श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महराज "मिर्ची बाबा" के अनुसार आयोजन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में किए जाने की बात आयोजकों ने कही है। आयोजकों का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा, परोपकार, जनजागरण और समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत करना भी है।

संतों के सान्निध्य में होगा धार्मिक आयोजन :

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीश्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरि महाराज "मिर्ची बाबा" करेंगे। वहीं श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन कथा व्यास श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी अंजनी देवा नंदगिरि महाराज द्वारा किया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं को देवी भागवत कथा के माध्यम से धर्म, संस्कार, सेवा, त्याग, सदाचार और परोपकार का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रहकर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।

धर्म के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश :

"मिर्ची बाबा" के अनुसार यज्ञ भारतीय सनातन परंपरा में लोककल्याण और सामूहिक प्रार्थना का प्रतीक रहा है। इसी भावना के साथ इस आयोजन को सामाजिक एवं परोपकारी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि धार्मिक एकत्रीकरण के माध्यम से समाज में जरूरतमंदों की सहायता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश पहुंचाया जा सके।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर संत समागम, कथा श्रवण और लोककल्याण की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
अमरोल वाले महावीर (बड़े हनुमान) जी की कृपा से 11 से 17 अक्टूबर तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजनराष्ट्र एवं जनकल्याण की कामना के साथ जुटेंगे संत समाज और…
 01 October 2026
योग गुरु रामदेव के कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने पलटवार किया है। शौकत ने योग गुरु रामदेव को सलाह देते हुए कहा कि हमारे और…
 01 October 2026
मुंबई, सितम्बर, 2026: सोनी सब का शो यादें हास्य, भावनाओं और अप्रत्याशित परिस्थितियों का अनूठा मिश्रण पेश करते हुए, दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। डॉ. देव (इक़बाल खान)…
 30 September 2026
एफिल टावर का संचालन करने वाली कंपनी एसईटीई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (चीफ़ एग्जीक्यूटिव) पैट्रिक ब्रांको रुवो इस साल के अंत में अपने पद से इस्तीफ़ा देंगे.उनका यह फ़ैसला उस…
 30 September 2026
भारतीय सेना ने बुधवार को दावा किया कि मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले में चलाए जा रहे 'आतंकवादी-विरोधी अभियान' में पाकिस्तानी चरमपंथी को मार दिया है.सेना की श्रीनगर स्थित चिनार…
 30 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े बड़े साज़िश मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर ख़ालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिकाएं ख़ारिज…
 30 September 2026
चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) पूरा हो चुके राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म 6 से अतिरिक्त घोषणा हटा दी है.इसका मतलब है एसआईआर पूरा होने के बाद फॉर्म 6…
 30 September 2026
दुबई से तेल अवीव जा रहा फ्लाईदुबई का एक यात्री विमान बुधवार सुबह सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया. फ्लाइट को यहीं लैंड करना पड़ा.इसराइली मीडिया में बताया जा…
 29 September 2026
मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय सेना से अग्निवीर के रूप में अपनी सेवा पूरी कर चुके युवाओं के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश में अग्निवीरों…
Advt.