जम्मू-कश्मीर: सेना ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चरमपंथी को मारने का किया दावा
Updated on
30-09-2026 02:45 PM
भारतीय सेना ने बुधवार को दावा किया कि मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले में चलाए जा रहे 'आतंकवादी-विरोधी अभियान' में पाकिस्तानी चरमपंथी को मार दिया है.
सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पीर पंजाल पर्वत शृंखला के पास युसमर्ग पर्यटन क्षेत्र के कोराग इलाक़े में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था.
चिनार कोर के मुताबिक़, "सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती देने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई और इस दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया."
मृतक की पहचान मोहम्मद आसिफ़ उर्फ़ हाशिम मूसा के रूप में हुई है और वह पाकिस्तान के प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था.
सुरक्षा बलों के मुताबिक, युसमर्ग के ऊंचाई वाले इलाक़ों में यह दूसरा चरमपंथी है, जिसे हालिया अभियानों के मारा गया है. इन इलाक़ों में पिछले कई हफ्तों से चरमपंथ विरोधी अभियान चलाया जा रहा है.
अधिकारियों ने पीर पंजाल पर्वत शृंखला के कई पर्यटन स्थलों को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया है. अधिकारियों को इन इलाक़ों में चरमपंथियों की मौजूदगी की आशंका है.
इस महीने जम्मू-कश्मीर में चलाए गए तीन अलग-अलग चरमपंथ विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों ने अब तक चार संदिग्ध चरमपंथियों को मार गिराने का दावा किया है.
अमरोल वाले महावीर (बड़े हनुमान) जी की कृपा से 11 से 17 अक्टूबर तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजनराष्ट्र एवं जनकल्याण की कामना के साथ जुटेंगे संत समाज और…
मुंबई, सितम्बर, 2026: सोनी सब का शो यादें हास्य, भावनाओं और अप्रत्याशित परिस्थितियों का अनूठा मिश्रण पेश करते हुए, दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। डॉ. देव (इक़बाल खान)…
एफिल टावर का संचालन करने वाली कंपनी एसईटीई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (चीफ़ एग्जीक्यूटिव) पैट्रिक ब्रांको रुवो इस साल के अंत में अपने पद से इस्तीफ़ा देंगे.उनका यह फ़ैसला उस…
भारतीय सेना ने बुधवार को दावा किया कि मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले में चलाए जा रहे 'आतंकवादी-विरोधी अभियान' में पाकिस्तानी चरमपंथी को मार दिया है.सेना की श्रीनगर स्थित चिनार…
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े बड़े साज़िश मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर ख़ालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिकाएं ख़ारिज…
चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) पूरा हो चुके राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म 6 से अतिरिक्त घोषणा हटा दी है.इसका मतलब है एसआईआर पूरा होने के बाद फॉर्म 6…
दुबई से तेल अवीव जा रहा फ्लाईदुबई का एक यात्री विमान बुधवार सुबह सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया. फ्लाइट को यहीं लैंड करना पड़ा.इसराइली मीडिया में बताया जा…
मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय सेना से अग्निवीर के रूप में अपनी सेवा पूरी कर चुके युवाओं के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश में अग्निवीरों…