तेंदुए को फंदे में फंसा कुल्हाड़ी से सिर पर वारकर जिंदा मार डाला, मांस को खा गए, खाल बेचने की फिराक में थे, पांच गिरफ्तार
Updated on
30-04-2026 02:28 PM
बस्तर में वन्यजीवों के अवैध शिकार का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। दंतेवाड़ा जिले के गीदम रेंज अंतर्गत गुमलनार इलाके में वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खाल के साथ पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपितों ने तेंदुए को पहले फंदे में फंसाया और फिर जिंदा हालत में कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खाल निकालकर मांस को खा गए और खाल बेचने की तैयारी में थे।
वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी
वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में तेंदुए का शिकार कर उसकी खाल बेचने की कोशिश की जा रही है। इस पर डीएफओ रंगनाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर बचेली रेंजर डॉ. प्रीतेश पांडेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपितों को धर दबोचा। आरोपितों के पास से तेंदुए की खाल समेत अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। वन विभाग ने सभी के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।
बस्तर में बढ़ते शिकार के मामले
पिछले दो वर्षों में बस्तर संभाग में वन्यजीव शिकार के कई मामले सामने आए हैं। वर्ष 2025 में कांकेर और कोंडागांव में हिरण और जंगली सूअर के शिकार के मामले दर्ज हुए। सुकमा और बीजापुर के अंदरूनी इलाकों में भी फंदे लगाकर शिकार करने की घटनाएं सामने आईं।
एक माह पहले ही दंतेवाड़ा में बाघ की खा के साथ आरोपित पकड़े गए थे।पिछले दो साल में चार से अधिक मामले बाघ के शिकार के भी सामने आ चुके हैं। वन विभाग के अनुसार, जंगलों में अवैध शिकार के लिए तार के फंदे और देसी हथियारों का इस्तेमाल बढ़ा है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों ने हिरण को कुत्तों से बचाया, फिर उसे मारकर आपस में बांटा मांस; वन विभाग ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
चुनौती बनी निगरानी
बस्तर के घने जंगल और दूरस्थ इलाके वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। सीमित स्टाफ और संसाधनों के बीच शिकारियों पर नजर रखना मुश्किल होता है। हालांकि हाल के समय में विभाग द्वारा मुखबिर तंत्र मजबूत करने और संयुक्त अभियान चलाने से कई मामलों में सफलता मिली है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के शिकार को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। लगातार अभियान चलाकर ऐसे गिरोहों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में रात लगभग एक बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि विश्वविद्यालय परिसर और हॉस्टल की…
वन विभाग के मुखिया वी. श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को केंद्र सरकार ने संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार से जांच व कार्रवाई की रिपोर्ट…
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा बुधवार को जारी 10वीं-12वीं के नतीजों में ठग भी सक्रिय रहे। नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया है कि रिजल्ट घोषित होने के 24…
बस्तर में वन्यजीवों के अवैध शिकार का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। दंतेवाड़ा जिले के गीदम रेंज अंतर्गत गुमलनार इलाके में वन विभाग की टीम ने तेंदुए की…
भाजपा नेता चतुर्भुज राठी की महेश कॉलोनी स्थित साकेत निवास और पुलगांव नाला स्थित ऑफिस अमर बिल्डर्स में ईडी की टीम ने छापा मारा है l प्राप्त जानकारी के मुताबिक…
तेजी से बदलते सामाजिक ढांचे में रिश्तों की जटिलताएं भी नई चुनौतियां लेकर सामने आ रही हैं। अक्सर घर की चारदीवारी के भीतर पनपने वाली पीड़ा—चाहे वह किसी बुजुर्ग की…
रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण में गांधी परिवार का जमीन बंटवारा मॉडल जांच में बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है, जहां बड़े भूखंडों को भाई-भतीजों, बहू-बेटियों के नाम पर छोटे-छोटे हिस्सों…
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं और महापुरुषों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद शुक्रवार देर रात तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विवेकानंद हास्टल में दो छात्र…