Select Date:

वन विभाग के मुखिया वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार के आरोप, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी जांच व कार्रवाई रिपोर्ट

Updated on 30-04-2026 02:34 PM
वन विभाग के मुखिया वी. श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को केंद्र सरकार ने संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार से जांच व कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है 
भारतीय वन सेवा के 1990 बैच के अधिकारी राव आगामी 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, लेकिन इससे ठीक पहले उन पर जांच की तलवार लटक गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय में की है शिकायती
सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक पांडेय ने प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायती पत्र भेजकर राव के कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितताओं की शिकायत की थी। पीएमओ ने इसे केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा। मंत्रालय ने अब छत्तीसगढ़ वन विभाग की अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि इस मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
राव ने कहा,मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं
इस मामले में वी. श्रीनिवास राव से संपर्क करने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। शिकायतकर्ता ने वी. श्रीनिवास राव पर उनके लंबे कार्यकाल के दौरान कई विवादित फैसलों और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता ने राव पर ये आरोप लगाए हैं
इनमें सीईओ रहते हुए कैंपा फंड में वित्तीय अनियमितता, जैव विविधता संरक्षण एवं वन रक्षक भर्ती में कथित गड़बड़ी, आरा मिलों के संचालन और आवंटन में भ्रष्टाचार तथा बंद पड़े वन विद्यालयों में गलत तरीके से नियुक्तियां शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि मौसेरे भाई-बहनों के बीच विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत प्रतिषिद्ध नातेदारी में आता है और…
 03 May 2026
छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले (CG Bharatmala Scam) का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में अब तक घोटाले की राशि 100…
 02 May 2026
भारतमाला प्रोजेक्ट में हुए करोड़ों के मुआवजा घोटाले की जांच जहां ईडी ने तेज कर दी है, वहीं इसे लेकर प्रशासन ने भी अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया…
 01 May 2026
राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में रात लगभग एक बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि विश्वविद्यालय परिसर और हॉस्टल की…
 01 May 2026
राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है। शादी का झांसा देकर…
 30 April 2026
वन विभाग के मुखिया वी. श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को केंद्र सरकार ने संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार से जांच व कार्रवाई की रिपोर्ट…
 30 April 2026
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा बुधवार को जारी 10वीं-12वीं के नतीजों में ठग भी सक्रिय रहे। नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया है कि रिजल्ट घोषित होने के 24…
 30 April 2026
बस्तर में वन्यजीवों के अवैध शिकार का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। दंतेवाड़ा जिले के गीदम रेंज अंतर्गत गुमलनार इलाके में वन विभाग की टीम ने तेंदुए की…
 30 April 2026
भाजपा नेता चतुर्भुज राठी की महेश कॉलोनी स्थित साकेत निवास और पुलगांव नाला स्थित ऑफिस अमर बिल्डर्स में ईडी की टीम ने छापा मारा है l प्राप्त जानकारी के मुताबिक…
Advt.