Select Date:

फ्लाइट में अभिजीत दिपके और उनके साथियों को महिला ने कहा- 'Shame on You', वीडियो आया सामने

Updated on 10-10-2026 08:38 PM
कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से आज दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया गया था। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अभिजीत दिपके जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे, तभी उन्हें विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने विमान के अंदर से ही अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, और सौरव दास को डिटेन किया। वहीं इस दौरान विमान में बैठे एक पैसेंजर ने 'Shame on You' कहकर सीजेपी नेताओं के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

हिरासत में CJP की टॉप लीडरशिप

सीजेपी की टॉप लीडरशिप पुलिस की हिरासत में है। हज़ारों कार्यकर्ताओं को भी डिटेन किया गया है। पुलिस सबको पकड़-पकड़ कर बसों में भरकर डिटेन कर रही है। कुछ जगहों से बवाल की भी तस्वीरें आईं। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ रहा है। मगर प्रदर्शनकारियों को अब तक कंट्रोल में रखा गया है। सिर्फ़ दिल्ली ही नहीं, मुंबई, अहमदाबाद, श्रीनगर, लखनऊ और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में छिटपुट प्रोटेस्ट देखने को मिल रहे हैं।

दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात

ऐसा लगा था कि प्रदर्शनकारी फिर से दिल्ली में बवाल काटेंगे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने ऐसा प्लान बनाया कि प्रदर्शनकारी एक जगह जमा हो ही नहीं पा रहे। जो जहां है, वहीं से डिटेन कर लिया जा रहा है। कुछ ग्रुप जंतर-मंतर की तरफ जाने की कोशिश जरूर कर रहे हैं, लेकिन इतना सख़्त पहरा है कि प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर को देख भी नहीं पा रहे। सिक्योरिटी फोर्सेज़ की ऐसी जबरदस्त तैनाती है, जैसी आज से पहले दिल्ली में कभी नहीं देखी गई। पुलिस के जवान तो हैं ही, ऊपर से BSF, ITBP, RAF, CRPF समेत कई फोर्सेज़ को तैनात किया गया है। कुल मिलाकर मिलाकर इनकी संख्या 26 हज़ार से ज़्यादा है। 

दिल्ली का चप्पा-चप्पा सील

दिल्ली का चप्पा-चप्पा सील है। कॉकरोच जनता पार्टी ने गदर का जो प्लान बनाया था, उसे पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने बड़ी समझदारी से फेल किया। ना किसी को लाठी मारी और ना कोई उठापटक हुई। क़िलेबंदी ऐसी की गई कि प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा होने का मौका ही नहीं दिया गया। प्रोटेस्टर्स छोटे-छोटे ग्रुप में निकल रहे हैं। नारेबाज़ी भी हो रही है, जंतर-मंतर की तरफ़ बढ़ने की कोशिश भी हो रही है, लेकिन कदम-कदम पर बैरिकेडिंग है। प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़ भी नहीं पा रहे हैं। क्योंकि कई बैरिकेड्स को आपस में जोड़ दिया गया है, जमीन से फिक्स कर दिया गया है और जंजीरों से बांध दिया गया है। मतलब पूरी ताक़त लगा भी दें, तो भी ये टस से मस नहीं हो सकते। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से आज दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया गया था। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए…
 10 October 2026
भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिया गया बयान 'सियासत से प्रेरित' है.दरअसल, राहुल गांधी…
 10 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है. पार्टी ने सभी विपक्षी दलों को इसमें शामिल…
 10 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि यदि उनकी गिरफ़्तारी हो जाती है, तो भी निष्पक्ष चुनाव के लिए लड़ाई जारी रहेगी.अभिजीत दीपके शनिवार सुबह मुंबई…
 10 October 2026
दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद किए जाने और ट्रेन सेवाओं को रद्द करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाख़िल की गई है.याचिका में आरोप लगाया…
 10 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने बताया है कि जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी के बाद उनकी लीगल अफ़ेयर्स की हेड रत्ना सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.सीजेपी के…
 10 October 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर आज दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को रोकने के लिए हर तरफ़ पुलिस…
 09 October 2026
INDIA ब्लॉक के 10 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. इस दौरान नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को…
 09 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आरोप लगाया है कि देशभर से उसके 10 हज़ार सपोर्टर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक्स पर…
Advt.