Select Date:

साई सुदर्शन के शतक के बाद जुरेल और रशीद का बल्ला बोला, इंडिया ए ने पहले ही दिन दबदबा बनाया

Updated on 25-06-2026 08:08 PM
श्रीलंका में वनडे ट्राई सीरीज जीतने के बाद इंडिया ए की टीम अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेल रही है। दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गाले में शुरू हो गया है। ध्रुव जुरेल की कप्तानी में मैच के पहले ही दिन इंडिया ए ने श्रीलंका ए को प्रेशर में डाल दिया है। पहले दिन स्टंप तक इंडिया ए ने 4 विकेट पर 333 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतने के बाद इस मैच में पहले बैटिंग करने का फैसला किया था।
साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली
इंडिया ए के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शतक लगाया। उन्होंने 175 गेंदं पर 132 रनों की पारी खेली। इस पारी में सुदर्शन के बल्ले से 19 चौके निकले। 24 साल के साई का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह 9वां शतक है। उन्होंने पहले विकेट के लिए आयुष पांडे (25) के साथ 82 रन जोड़े। देवदत्त पडिक्कल फेल रहे और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चौथे नंबर पर उतरे रुतुराज गायकवाड़ भी 22 रन ही बना सके
जुरेल और रशीद की नाबाद फिफ्टी
भारतीय टीम को 217 रनों पर साई सुदर्शन के रूप में चौथा झटका लगा था। इसके बाद कप्तान ध्रुव जुरेल और शेख रशीद की जोड़ी क्रीज पर टिक गई। दोनों अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। स्टंप के समय जुरेल 68 और रशीद 53 रन बनाकर नाबाद थे। उनके बीच 198 गेंदों पर 116 रनों की साझेदारी हुई है। 21 साल के रशीद 2022 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे और आंध्रा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।
आकिब नबी डेब्यू कर रहे
श्रीलंका ए की तरफ से दिलुम सुदीरा दो विकेट झटके हैं जबकि चमिका गुनासेकरा और रविंदु फर्नांडो को 1-1 विकेट मिला है। इंडिया ए के लिए इस मैच में तेज गेंदबाज आकिब नबी भी खेल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले नबी रणजी ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। यह नबी का इंडिया ए के लिए डेब्यू मुकाबला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 September 2026
अफ़ग़ानिस्तान ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफ़ग़ानिस्तान ने 20 ओवर में आठ…
 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 12 September 2026
ग्रैमी पुरस्कार विजेता रैपर लिल डर्क को अमेरिका में हत्या से जुड़े एक मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है.उन पर प्रतिद्वंद्वी रैपर क्वांडो रोंडो के चचेरे…
 10 September 2026
अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ आगामी टी-20 सिरीज़ और 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है. तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को टीम में…
 27 August 2026
भारत और श्रीलंका की टीम के बीच में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें इस मैच में अधिकतर समय टीम…
Advt.