एशिया कप में मोहसिन नकवी की घनघोर बेइज्जती, अब पीएम मोदी ने जबरदस्त अंदाज में महिला क्रिकेट टीम को दी जीत की बधाई
Updated on
14-09-2026 01:13 PM
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता ट्रॉफी लेने से इनकार करने के बाद यह मामला सोशल मीडिया और मीडिया में 'अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती' के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जबरदस्त अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के हौसले और जज्बे की अलग अंदाज में तारीफ की है।
पीएम मोदी ने एशिया कप जीतने पर अलग अंदाज में दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल! एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज्बा देखने को मिला। यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को और ज्याजा खेलने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी जीत की बधाई
इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बधाई देते हुए लिखा कि महिला T20 एशिया कप चैंपियनशिप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के सभी सदस्यों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में एक टीम के तौर पर शानदार खेल दिखाया और सभी मैच जीते। उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। वे हमारे युवाओं, खासकर हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं। मुझे यकीन है कि वे सफलता और बेहतरीन प्रदर्शन की और भी कई प्रेरणादायक कहानियां रचेंगी।
अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए लिखा कि भारत ने एशियाई क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल की है। आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने पर हमारी चैंपियन खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार दबदबे से आपने देश को रोमांचित किया है और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन का विशाल स्कोर बनाया।
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ 68 रन और स्मृति मंधाना ने शानदार 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझदारी की। वहीं, 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और 20 ओवरों में 111 रन पर ढेर हो गई।
मोहसीन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार
बता दें कि एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मोहसीन नकवी को इस तरह की बेइज्जती का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने भी उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
ग्रैमी पुरस्कार विजेता रैपर लिल डर्क को अमेरिका में हत्या से जुड़े एक मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है.उन पर प्रतिद्वंद्वी रैपर क्वांडो रोंडो के चचेरे…
अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ आगामी टी-20 सिरीज़ और 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है. तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को टीम में…