Select Date:

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होते ही गिल की कप्तानी में दर्ज हुआ मनहूस रिकॉर्ड, सीरीज जीत का स्वाद हुआ कड़वा

Updated on 27-08-2026 10:01 PM
भारत और श्रीलंका की टीम के बीच में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें इस मैच में अधिकतर समय टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा लेकिन आखिरी दिन के खेल में श्रीलंकाई टीम की तरफ शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन ने मुकाबले को ड्रॉ पर खत्म कराने में अहम भूमिका अदा की। इस मैच में श्रीलंका को फॉलोऑन का सामना करना पड़ा था जिसके बाद दूसरी पारी में उनकी तरफ से सोनल दिनुशा की शतकीय पारी ने उन्हें एक शर्मनाक हार से बचा लिया। इस मैच के ड्रॉ होने के साथ टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के नाम एक ऐसा मनहूस रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो इससे पहले किसी भी भारतीय कप्तान के नाम पर नहीं था। गिल टेस्ट क्रिकेट में पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं जो श्रीलंका के खिलाफ फॉलोऑन देने के बाद भी मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सके।

गिल की कप्तानी में जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट मैच में बुरी तरह से हारने के बाद श्रीलंका ने जिस तरह से कोलंबो टेस्ट की शुरुआत की थी तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह इस मैच को बचा पाने में कामयाब हो पाएंगे। भारतीय टीम ने इस मैच में अपनी पहली पारी में 503 रनों का स्कोर बनाने के बाद उसे घोषित कर दिया था। इसके बाद श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 290 रन बनाकर सिमट गई जिससे उनको फॉलोऑन का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में भी चौथे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंकाई टीम ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें उनकी हार तय दिख रही थी, लेकिन पांचवें दिन के खेल में सोनल दिनुशा की शानदार शतकीय पारी ने इस मुकाबले को ड्रॉ पर खत्म कर दिया। शुभमन गिल से पहले जो भी टेस्ट में भारतीय कप्तान रहे उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जब भी उनको फॉलोऑन दिया वह उसे जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन गिल ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके।

श्रीलंका को फॉलोऑन देने के बाद टीम इंडिया के लिए मैच का रिजल्ट

साल 1987 - कटक, जीत (कप्तान कपिल देव)

साल 1990 - चंडीगढ़, जीत (कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन)

साल 1994 - लखनऊ, जीत (कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन)

साल 1994 - बेंगलुरु, जीत (कप्तान, मोहम्मद अजहरुद्दीन)

साल 2009 - कानपुर, जीत (कप्तान एमएस धोनी)

साल 2017 - कोलंबो, जीत (कप्तान विराट कोहली)

साल 2017 - पल्लेकेले, जीत (कप्तान विराट कोहली)

साल 2022 - मोहाली, जीत (कप्तान रोहित शर्मा)

साल 2026 - कोलंबो, ड्रॉ (कप्तान शुभमन गिल)

श्रीलंका ने चौथी बार फॉलोऑन मिलने पर मुकाबला ड्रॉ पर किया खत्म

कोलंबो टेस्ट को ड्रॉ पर खत्म करने के बाद श्रीलंकाई टीम टेस्ट क्रिकेट के अपने इतिहास में चौथी बार किसी मैच में फॉलोऑन मिलने के बाद उसे ड्रॉ पर खत्म करने में कामयाब हो सकी है, जिसमें ऐसा उन्होंने पिछली बार 16 साल पहले गॉल के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। अब तक श्रीलंकाई टीम को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 28 बार फॉलोऑन का सामना करना पड़ा है जिसमें उनको 24 मैचों में हार मिली तो वहीं चार को वह ड्रॉ पर खत्म करने में कामयाब रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
भारत और श्रीलंका की टीम के बीच में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें इस मैच में अधिकतर समय टीम…
 24 August 2026
कोलंबो में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक बड़ा विवाद देखने को मिला था. भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल…
 23 August 2026
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट मैच में एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लिए हैं.गिल…
 23 August 2026
श्रीलंका के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने बल्लेबाज़ी करते हुए पहले दिन दूसरे सत्र तक 39 ओवर में 2 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं.भारत के कप्तान…
 16 August 2026
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीत हासिल कर इतिहास…
 10 August 2026
शुक्रवार को बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने 2027 वनडे विश्व कप के…
 08 August 2026
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से…
 06 August 2026
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड…
 02 August 2026
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. साल…
Advt.