Select Date:

अजय की लाडली का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन! बर्थडे पर दिखाई झलक, काजोल बोलीं- तुम परफेक्ट हो

Updated on 20-04-2026 04:50 PM
अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी निसा देवगन 22 साल की हो गई हैं. वो आज यानी 20 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. 
काजोल और अजय दोनों ने ही अपनी प्रिंसेस को बर्थडे विश करते हुए प्यार लुटाया है. साथ ही डेडिकेटेड पोस्ट कर स्पेशल फोटोज के साथ इमोशनल नोट भी शेयर किया है.
काजोल ने दुर्गा पूजा के दौरान की तस्वीरें शेयर की और बताया कि निसा के जन्म के साथ ही उनका भी नया जन्म हुआ. एक्ट्रेस लिखती हैं- मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं. जब तुम पैदा हुईं, मेरी दुनिया बदल गई. 
काजोल ने आगे लिखा- मैं तुम्हारे लिए हर दिन भगवान का शुक्रिया करती हूं, मेरी प्यारी, तुम बिल्कुल परफेक्ट हो और हमेशा मेरी ही रहोगी. तुम्हें और मुझे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं
पिता अजय ने अपनी लिटिल एंजेल को विश करते हुए बचपन की तस्वीरें शेयर कीं. लिखा- वो मुस्कान ही है जो मैं हमेशा याद रखता हूं जब मैं तुम्हें देखता हूं और तुम्हारी वही तस्वीर मेरे दिल में हमेशा रहती है.
अजय आगे कहते हैं- तुम हमेशा इसी तरह खुश होकर मुस्कुराती रहो. जन्मदिन मुबारक हो मेरी छोटी सी गुड़िया.
बचपन से लेकर अब तक निसा का ट्रांसफॉर्मेशन चौंका देने वाला रहा है. काजोल-अजय की लाडली अब बेहद ग्लैमरस हो चुकी हैं.
 निसा फेमस स्टार किड्स में से एक हैं. इंडस्ट्री से दूर रहने के बावजूद वो इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं. अक्सर पार्टी करती या किसी इवेंट का हिस्सा बनती दिखाई देती हैं.
निसा ब्यूटी और हेल्थ को लेकर काफी अपडेट रहती हैं. एक बार काजोल ने बताया था कि कैसे वो स्किन केयर, योगा और वर्कआउट करके खुद को फिट रखती हैं. 





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2026
अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी निसा देवगन 22 साल की हो गई हैं. वो आज यानी 20 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. काजोल और अजय दोनों…
 20 April 2026
धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। डकैत आई, भूत बंगला आई, लेकिन कोई भी धुरंधर 2 की कमाई की रफ्तार…
 19 April 2026
मृणाल ठाकुर को हालिया रिलीज फिल्म डकैत में देखा गया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस अदिवी शेष के साथ नजर आ रही हैं. इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में मृणाल ठाकुर…
 17 April 2026
नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' ने अपनी रिलीज के लिए इंडियन कैलेंडर का सबसे इंपॉर्टेंट वीकेंड चुना है. यह फिल्म गुरुवार, 21 जनवरी 2027 को दुनिया…
 16 April 2026
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, अप्रैल 2026: कुछ किरदार सिर्फ पर्दे पर जादू नहीं दिखाते, बल्कि उसे दिल से महसूस भी कराते हैं और तनु खान के लिए यह सफर बिल्कुल…
 15 April 2026
एक्ट्रेस सोनाली राउत ने बताया कि रणवीर सिंह अपने पहले बोल्ड शूट के दौरान नर्वस थे. उस वक्त सोनाली ने रणवीर को कंफर्टेबल करने में मदद की थी. एक्ट्रेस के…
 13 April 2026
शक्ति मोहन को 'डांस इंडिया डांस 2' जीतने के बाद फेम मिला। तब से, वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक जानी-मानी कोरियोग्राफर बन चुकी हैं और अपना खुद का डांस…
 13 April 2026
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक बेहद शानदार परफॉर्म किया है. और इसने अपना चौथा वीकेंड भी जबरदस्त कमाई के साथ पूरा कर लिया है. दिलचस्प बात ये…
 12 April 2026
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज मातम छाया हुआ है. अपनी आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में…
Advt.